सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी ने दिखाया बेटे का चेहरा..So Cute
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने बेटे रियांश की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है..क्या आपने देखी..
मां बनने के बाद श्वेता तिवारी अपने बेटे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकीं हैं। लेकिन किसी भी तस्वीर में उन्होंने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया।
लेकिन हाल ही में श्वेता ने सोशल मीडिया में रियांश की एक तस्वीर अपलोड की है, जिसमे रियांश का चेहरा भी नजर आ रहा है।

श्वेता ने यह तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा की, ,Happiness is all around me...❤😘. बता दें, इस तस्वीर में श्वेता और रियांश के अलावा शिवांगी जोशी भी नजर आ रही हैं।
श्वेता के बाद शिवांगी ने भी अपनी एक तस्वीर रियांश के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड की,जिसमे रियांश शिवांगी कि गोद में नजर आ रहे हैं। । शिवांगी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा की,Twinkle twinkle little star do you know how loved you are #reyansh ❤️ Congratulations @shweta.tiwari my favourite
person and a beautiiiiiiiful mum.. I love you ❤️
गौरतलब है कि, लाइफ ओके के शो बेगुसराय में शिवांगी श्वेता की को-स्टार रह चुकी हैं। फ़िलहाल शिवांगी स्टार-प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा कि भूमिका में दिखाई दे रही हैं।
गौरतलब है कि, श्वेता तिवारी पहले से ही पन्द्रह वर्षीय पलक की मां है। बता दें, श्वेता ने पलक के कहने पर ही अभिनव से शादी के लिए हामी भरी थी। श्वेता ने अभिनव के साथ 2013 में शादी की थी।
So Cute..श्वेता तिवारी के पति ने शेयर की अपने बेटे की पहली तस्वीर
श्वेता 2010 से अभिनव को डेट कर रही थीं। श्वेता की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने राजा चौधरी से शादी की थी। बेटी के कहने पर की दूसरी शादी..कुछ ऐसी है इनकी कहानी!
दर्शक श्वेता को 'नागिन', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'परवरिश और 'बालवीर' जैसे सीरियल्स में देख चुके हैं। श्वेता को आखिरी बार लाइफ ओके के शो 'बेगुसराय' में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications













