Shireen Mirza: मशहूर शो के सेट से आई बुरी खबर, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल करवाना पड़ा अस्पताल में भर्ती
TV Actress Shireen Mirza: मशहूर एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस हाल ही में शूटिंग कर रही थीं और इसी दौरान उनकी तबीयत इतनी खराब हो गई कि अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

TV Actress Shireen Mirza: टीवी जगत में ऐसे कई शोज हैं, जिन्हें लेकर फैंस के बीच काफी बेकरारी देखी जाती है। इस साल बहुत से शोज ने लोगों के दिलों में एक जगह बनाई है और उन्हीं में से एक है 'धर्मपत्नी'। इस शो की लाइमलाइट बने हैं फहमान खान, जो इससे पहले 'इमली' में आर्यन की भूमिका निभा रहे थे और अब 'धर्मपत्नी' में नजर आ रहे हैं और दूसरी लाइमलाइट हैं इस शो की एक्ट्रेस, जिन्होंने लंबे समय बाद टीवी शो में एंट्री ली है। लेकिन उसी एक्ट्रेस को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
शिरीन मिर्जा की तबीयत बिगड़ी
टीवी एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा जो टीवी शो 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' में नजर आ रही हैं और लोगों को उनकी एक्टिंग काफी रास आ रही है। लेकिन अब उनके फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, शूटिंग के दौरान शिरीन मिर्जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो बेहोश हो गईं। आनन-फानन में शिरीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के अनुसार, शिरीन के स्वास्थ्य में 7 मार्च को मौसम में बदलाव आने के कारण दिक्कत महसूस कर रही थीं। कुछ दिनों पहले शिरीन अपनी एक्ट्रेस दोस्त कृष्णा मुखर्जी की बैचलर ट्रिप में नजर आई थीं। वहां से वापस आने के बाद शिरीन शूटिंग कर रही थीं, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
शिरीन का करियर
शिरीन मिर्जा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'ये हैं मोहब्बतें' में 'सिम्मी' का किरदार निभाया था। इस शो से पहले वह 'बहुत प्यार करते हैं' में नजर आई थी। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर में दो साल का ब्रेक भी लिया था और दो साल के बाद ही उन्होंने 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' से टीवी जगत में वापसी की है। अभिनेत्री ने 23 अक्टूबर 2021 को हसन सरताज से शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











