Shikha Singh: लाख कोशिशों के बावजूद ठीक नहीं हो पा रही ये TV एक्ट्रेस, रोते हुए शेयर किया वीडियो
Shikha Singh Video: एक्ट्रेस शिखा सिंह ने कुछ दिनों पहले अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। बेटी के जन्म के बाद से वह कुछ समय से टीवी से दूर हैं।

Shikha Singh Video: टीवी जगत में ऐसे कई एक्ट्रेस हैं जो भले ही एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एक्टिव तो नहीं हैं लेकिन वो फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं और ऐसी ही हसीनाओं में से एक हैं शिखा सिंह। एक्ट्रेस आए दिन फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और हाल ही में उनका एक नया वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में काफी इमोशनल होती नजर आ रही हैं। शिखा सिंह को इस तरह रोता हुआ देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो उठे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।
एक्ट्रेस ने जाहिर किया दुख
'कुमकुम भाग्य' फेम शिखा सिंह मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं और अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। कई वीडियो में, उन्होंने बताया कि वो कुछ अच्छा नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपना एक वीडियो शेयर किया था और वो इस वीडियो में रोती हुई नजर आ रही थीं। इस वीडियो में उन्होंने लिखा था कि मैं बीमार होने से थक गई हूं, मुझे नहीं समझ आ रहा कि मेरे साथ क्या गलत हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि बहुत समय हो गया है, मैं मैं नहीं रही और अब मैं खुद को बहुत मिस कर रही हूं। इस वीडियो को देखकर लोग एक्ट्रेस को ढांढस बंधा रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं।
शिखा का करियर
शिखा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो टीवी जगत का एक जाना-माना नाम रही हैं। एक्ट्रेस ने 'कुमकुम भाग्य', 'नागिन' और 'लाल इश्क' जैसे कई टीवी शोज में काम किया है। साल 2016 में शिखा सिंह ने शादी कर ली थी, उन्होंने पायलट करण शाह के साथ अपना घर बसाया है और शादी के चार साल बाद जून 16 2020 को शिखा सिंह ने बेटी को जन्म दिया। अलायना के पैदा होने के बाद ही शिखा सिंह ने अपने एक्टिंग करियर से दूरी बना ली और वो पूरी तरह से अपनी बेटी पर ध्यान दे रही हैं। शिखा आए दिन अपनी बेटी के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











