..................... tv actress Sara khan breakup with boyfriend shantanu raje amidst wedding preparations - Hindi Filmibeat

Sara Khan Breakup:शादी की तैयारियों के बीच कपल ने अचानक लिया अलग होने का फैसला

Sara Khan

Sara Khan Breakup: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सारा खान इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। खुद सारा ने अपनी शादी की तैयारियां के बीच ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस को अपने बेक्रअप के बारें में जानकारी साझा की है। इससे फैंस सदमें में आ गए हैं।

शादी की तैयारियां के बीच सारा ने किया ब्रेकअप-

सपना बाबुल का...विदाई सीरियल से घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस सारा खान हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर सारा काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं।

अब हाल ही में, सारा खान एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गयी हैं। टीवी एक्ट्रेस का तीन साल का रिश्ता टूट गया। फैंस जब एक्ट्रेस की शादी की इंतजार कर रहे थे उसी बीच सारा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने और शांतनु के ब्रेकअप की वजह भी फैंस को बताई।

उन्होंने लिखा,- "आपसी सहमति और समझदारी से मैंने और मेरे पार्टनर ने अलग होने का और अपनी-अपनी जिंदगी जीने का निर्णय लिया है। हम दोनों एक-दूसरे इज्जत करते हैं और आपसे गुजारिश करते हैं कि आप भी हमारी प्राइवेसी को समझे। आप सबकी समझ के लिए शुक्रिया।"

सारा और शांतनु राजे का रिश्ता-

सारा और शांतनु राजे के रिश्ते की बात करें तो, सारा खान शांतनु राजे के साथ कई फोटो और मजेदार रील्स अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रही हैं। फैंस भी उनकी वीडियो पर कभी प्यार लुटाने से पीछे नहीं रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये कपल साल 2023 में शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहा था।

गौरतलब है कि, ये पहली बार नहीं है जब सारा का रिश्ता टूटा हो। इससे पहले साल 2010 में बिग बॉस सीजन 4 में सारा खान ने टीवी एक्टर और डीजे अली मर्चेंट के साथ सात-फेरे लिए थे। हालांकि, इन दोनों का रिश्ता कुछ ही महीनों तक चल पाया और साल 2011 में दोनों की राहें जुदा हो गयी।

Read more about: sara khan breakup
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X