घुड़सवारी सीखते-सीखते ट्रेनर को दिल बैठी ये टॉप एक्ट्रेस, अब इस हाल में जी रही है जिंदगी

संगीता घोष को टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री माना जाता है और 10 साल की उम्र में उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा पम्मी के नाम से लोग बुलाना पसंद करते हैं। उन्होंने सीरियल देश में निकला होगा चांद में परमिंदर कौर उर्फ पम्मी का किरदार अदा किया था।
संगीता घोष ने 10 साल की उम्र में टीवी सीरियल में काम किया और फिर भी पढ़ाई लिखाई को जारी रखा। बाद में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1996 में उन्होंने मॉडलिंग की और एक बार फिर से इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने अपने करियर में मेहंदी तेरे नाम की और कहता है दिल की ले जरा जैसे कई शो में काम किया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि संगीता घोष ने राजस्थान के मशहूर पोलो प्लेयर शैलेंद्र सिंह राठौर के साथ में शादी की। दोनों की लव स्टोरी भी काफी मजेदार है। दरअसल दोनों की मुलाकात जयपुर में घुड़सवारी सीखते वक्त हुई और शैलेंद्र ने संगीता को घुड़सवारी सिखाई। तभी दोनों एक दूसरे पर अपना दिल हार बैठे।
कुछ वक्त बार शैलेंद्र और संगीता ने शादी करने का फैसला ले लिया था। शादी के बाद एक्ट्रेस मैं टीवी इंडस्ट्री से ब्रेक लिया और वह मां भी बन गई। उनकी एक बेटी है और फिलहाल अब संगीता घोष टीवी इंडस्ट्री पर कम बैक कर चुकी है और कई सारे शोज में भी बाद में नजर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











