..................... TV actress Rubina Dilaik is pregnant?? fans congratulated actress watching the latest video - Hindi Filmibeat

प्रेग्नेंट हैं टीवी की फेमस बहू रुबीना दिलैक ?? लेटेस्ट वीडियो देख खुश हुए फैंस ने एक्ट्रेस को दी बधाईयां

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं, और फैंस इसको काफी पसंद भी करते हैं। इसी तरह से हाल ही में अभिनेत्री ने एक शानदार वीडियो पोस्ट किया है जिसको देखकर फैंस ने अंदाजा लगा लिया है कि वह प्रेग्नेंट है और उनको बधाईयां देना शुरु कर दिया है।

सोशल मीडिया पर रुबीना का वीडियो-

टीवी की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक प्रिंटेड ड्रेस पहने हुए हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं।

इस वीडियो में अभिनेत्री की खूबसूरती और उनकी अंदाए देखने लयाक हैं परंतु फैंस ने इस वीडियो में कुछ और ही देख लिया है। वीडियो को देखकर उनके फैंस अब ये कयास लगाने लगे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। इसलिए वो उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा - "छोटा अप्पू या रूबी जल्द ही आ रहा है..." वहीं दूसरे ने लिखा - "आपकी प्रेग्नेंसी के लिए बधाई..हम बहुत खुश हैं!!!!!!!" इसके अलावा एक और ने लिखा - "तुम्हारा पेट ये कह रहा है...बेबी..।"

वहीं फैंस के इतने सारे सवालों को देखते हुए रुबीना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो फ्लाइट में बैठी नजर आई। इस फोटो को शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा - "पोस्ट ना करो तो सवाल, करो तो बवाल...।"

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला-

मनोरंजन जगत के फेमस कपल रुबीना और अभिनव हमेशा ही फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। बता दे कि, रूबीना ने एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की है, दोनों की शादी को पांच साल पूरे हो गए हैं, दोनों को आखिरी बार साथ में 'बिग बॉस 14' में देखा गया था।

जहां दोनों ने इस बात का खुलासा किया था कि वो एक बार तलाक लेने के बारे में सोच रहे थे हालांकि शो में साथ रहते हुए इनके बीच की दूरियां कम हो गई थी। सोशल मीडिया पर हमेशा ही दोनों साथ की प्यारी प्यारी फोटोज और वीडियो अब शेयर करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X