कोरोना के चलते मशहूर टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की मां की मौत, सदमे में परिवार!
कोरोना का क़हर एक बार फिर बेक़ाबू हो गया है। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में कई स्टार्स अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल से लेकर तमाम बड़े सितारे भी कोरोना की मार झेल रहे हैं। वहीं एक बुरी ख़बर मनोरंजन जगत से सामने आ रही है। बहू हमारी रजनीकांत सीरियल की एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की मां का निधन हो गया है। हाल में ही वह कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती करवाई गई थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की माँ का निधन कोरोना के चलते ही हुआ है।कोरोना के संक्रमण के पहले वह ठीक थी। ख़बरें ये भी हैं कि वह हाल में रिद्धिमा की माँ को कोरोना पॉज़िटिव पाए जाए के बाद मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

मीडिया ख़बरों में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि रिद्धिमा की मां किडनी संबंधी बीमारी से भी पीड़ित थीं। हालाँकि अभी तक रिद्धिमा पंडित ने इन ख़बरों पर रिएक्टर नहीं किया है। लेकिन इस बुरी ख़बर ने सभी को होोश उड़ा दिए हैं।

परिवार को लगा सदमा
ई-टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि रिद्धिमा की माँ को कोरोना होने के चलते उनसे आख़िरी क्षण में परिवार का कोई सदस्य मिल भी नहीं पाया। परिवार को उनकी मौत से गहरा सदमा पहुँचा है।

कौन हैं रिद्धिमा पंडिते
बात रिद्धिमा की वर्कफ्रंट की तो वह मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं। इन दिनों वह 'बहू हमारी रजनीकांत' को लेकर चर्चा में रही हैं। टीवी सीरियल के अलावा फैंस ने उन्हें वेब सीरीज 'ये के हुआ ब्रो', 'हम : आई एम बिकॉज ऑफ अस' में भी देख चुके हैं। इतना ही नहीं फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी के 9वें सीजन की वह सेकंड रनरअप भी रही हैं।

कोरोना का देशभर में ख़ौफ़- फिर से ठप हुआ इंडस्ट्री का काम
कोरोना ने एक बार फिर लोगों को डरा दिया है। पूरे देश में १ लाख से भी ज़्यादा केस आ रहे हैं। वहीं एंटरटेमेंट इंडस्ट्री का काम भी कोरोना केस बढ़ने के चलते फिर से ठप होने लगा है। तमाम बड़े सितारे कोरोना से झूठ रहे हैं और फ़िल्मों की शूटिंग फिर से रूक गई हैं।

क्या फिर से टीवी सीरियल्स होंगे बंद
पिछले साल कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा था। जिसके चलते टीवी व अन्य शो की शूटिंग बंद हो गई थी। जिसके बाद दर्शकों को रिपीट टेलिकास्ट वाले शो देखने पड़े थे। अब एक बार फिर पिछले साल से भी ज़्यादा ख़तरनाक रूप से कोरोना फैल रहा है। जिसके चलते टीवी सीरियल की शूटिंग भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में क़यास लगाए जा रहे हैं कि टीवी सीरियल्स भी बंद हो सकते हैं।

स्टार्स की बिगड़ी तबीयत हुए अस्पताल में भर्ती
कोरोना की नई स्ट्रेन और भी ख़तरनाक है। जिसके चलते अक्षय कुमार व गोविंदा जैसे स्टार्स को अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications