टीवी अभिनेत्री रश्मि घोष के एटीएम से चोरी हुए 2 लाख

दरअसल उनके कोलकाता अकांउट से पैसे निकाले गये हैं,जो कि उनका और उनके पापा का ज्वाइंट अकाउंट है। पैसे गायब होने की जानकारी उनके पिता ने ही उनको दी। जिसके बाद रश्मि ने ओशिवारा पुलिस थाने में इस बारे मे एफआईआर दर्ज करायी।
पुलिस का कहना है कि ये किसी हैकर्स का काम है जिसे पकड़ना आसान नहीं है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रश्मि के एटीएम से 25 और 26 जुलाई के बीच 12 बार ट्रांजैक्शन किया गया। फिलहाल पुलिस छान-बीन में जुटी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











