रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल, राहुल गांधी के साथ आईं नजर

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। कई स्टार्स राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं। सुशांत सिंह, रिया सेन, पूजा भट्ट जैसे स्टार्स ने पैदल चलकर इस यात्रा में राहुल गांधी का साथ दिया। अब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भी शामिल हुईं।
रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी की तस्वीरें शेयर की गई है। इन तस्वीरों में दोनों राहुल गांधी का हाथ थामे यात्रा में चल रही हैं। इन तस्वीरों में रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी बेहद खुश भी नजर आ रही हैं।
कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया - 'भारत जोड़ो यात्रा को ताकत मिली। मशहूर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी सच्चाई की हमारी इस लड़ाई में शामिल हुईं।'
खास बात यह है कि रश्मि देसाई ने भी इन तस्वीरों को शेयर किया है। आकांक्षा पुरी ने भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर अपनी खुशी जताई है। आकांक्षा पुरी ने सबको साथ रहने का संदेश भी अपनी तस्वीरों के साथ दिया है।
रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'तपस्या' सीरियल से अपनी पहचान बनाई थी। वहीं, बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शो में भी वो भाग ले चुकी हैं। आकांक्षा पुरी भी कई पिछले दिनों 'मीका दी वोटी' में हिस्सा लेकर सुर्खियों में आई थीं। सिंगर मीका सिंह ने स्वंयवर में उन्हें अपना पार्टनर चुना था।
More power to Bharat Yatris as famous TV actor @TheRashamiDesai & @akanksha800 join our fight for the truth. #BharatJodoYatra #ShaktiWalk pic.twitter.com/m7QWkl8Idz
— Congress (@INCIndia) November 19, 2022


Click it and Unblock the Notifications











