..................... सुशांत की मौत से गम में डूबीं रश्मि देसाई, कहा- "एक समय था जब मैं सुशांत के बहुत करीब थी लेकिन" TV actress rashami desai on Sushant singh rajput death case - Hindi Filmibeat

सुशांत की मौत से गम में डूबीं रश्मि देसाई, कहा- "एक समय था जब मैं सुशांत के बहुत करीब थी लेकिन"

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब 25 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी सुशांत को लेकर सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग चल रही है। आज फिर ट्विटर पर #CBIForSonOfBihar ट्रेंड कर रहा था। इस हैशटैग के जरिए फैंस बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत के लिए उच्च स्तरीय जांच की बात कह रहे हैं। वहीं इस बीच रश्मि देसाई की प्रतिक्रिया सामने आई है।

रश्मि देसाई सुशांत सिंह राजपूत की उन चुनिंदा दोस्तों में से हैं जो टीवी सीरियल में काम करने के दौरान एक दूसरे को बखूबी जानते थे। रश्मि देसाई ने हाल में ही एक इंटरव्यू में बताया कि पिछले कुछ समय से सुशांत और उनके बीच कनेक्शन कम हो गया था। इसकी वजह ये थी सुशांत बॉलीवुड में बिजी हो गए और वह अपने टीवी सीरियल में, इसके चलते दोनों में बातचीत कम होने लगी थी।

वहीं सुशांत के निधन के बाद जो लोग बातें कर रहे हैं उनपर रश्मि देसाई ने कहा कि लोग अब उसके जाने के बारे में बात कर रहे हैं। सुशांत बहुत ही नेक इंसान थे। वह शानदार कलाकार थे। हम लोगों को उनके जाने का गम हमेशा के लिए रहेगा।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X