एक्सीडेंट का शिकार हुई रश्मि देसाई...जल्द आयेंगी इस शो में नजर

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया है...

By Goldi

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं है। बता दें, यह घटना रश्मि के आगामी शो दिल से दिल तक के सेट पर शूटिंग के दौरान हुई।

रश्मि ने बताया कि, एक सीन के दौरान वह कार से भिड़ गयी जिस कारण उनकी कोहनी में चोट आ गयी। उन्होंने आगे कहा कि कार काफी स्पीड में थी, जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक उनका एक्सीडेंट हो चुका था।

tv actress Rashami Desai met with an accident while shooting for Dil Se Dil Tak

हालांकि उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आयीं है। लेकिन उन्होंने इन्फेक्शन से बचने के लिए बैंडेज का सहारा लिया है। बता दें, जल्द ही रश्मि शो दिल से दिल तक में सिद्धार्थ शुक्ला के अपोजिट नजर आने वाली है।

नच बलिए का धमाका: बिना बलिए के ही लड़ रही हैं रश्मि यानि कि तप्पू!

गौरतलब है कि, यह शो सलमान खान की फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके की थीम पर आधारित है। शो में रश्मि सिद्धार्थ की पत्नी की भूमिका में हैं। तो वहीं जैसमिन भसीन प्रीटी जिंटा के किरदार को निभाते हुए शो में दिखाई देंगी।

शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है, बता दें यह शो जीटीवी पर प्रसारित होगा। हालांकि अभी तक इसका टाइम स्लॉट नहीं बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X