..................... Tv Actress Puja Banerjee And Kunal Verma Announce Second Pregnancy In Their Vlog - Hindi Filmibeat

टीवी की 'पार्वती' बनने वाली हैं दूसरी बार मां, व्लॉग में पति को दिया सरप्राइज, ख़ुशी से झूम उठा कपल!

Puja Banerjee Become Mother Again: टीवी की मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस किया है। वैसे तो वह कई सारे टीवी शोज में नजर आ चुकी है लेकिन 'देवों के देव: महादेव' सीरियल में माता पार्वती का किरदार निभा कर वह काफी ज्यादा फेमस हुई। इस समय वह छोटे परदे से दूरी बनाए हुए हैं और अक्सर व्लॉग भी शेयर करती हुई नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में पूजा बनर्जी ने अपने व्लॉग के जरिए फैंस को गुड न्यूज़ दे दी है और बताया है कि जल्दी ही वह दूसरी बार मां बनने वाली है।

Puja Banerjee Become Mother Again

पूजा बनर्जी ने व्लॉग में खुलासा किया कि वह दूसरी बार मां बनने वाली है। उन्होंने अपने पति और अभिनेता कुणाल वर्मा को भी सरप्राइज दिया। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें पता नहीं कि वह आगे दोबारा बेबी प्लान करेंगे या नहीं, लेकिन इस बार वह अपने पति कुणाल वर्मा को सरप्राइज देना चाहती हैं। अभिनेत्री ने बताया कि कुणाल वर्मा आप चाहते थे कि उनके घर पर दूसरा बच्चा आए। व्लॉग में साफ देखा जा सकता है की पूजा के सरप्राइज से कुणाल बहुत ही ज्यादा हैरान हो गए थे। उन्होंने अपनी पत्नी और अभिनेत्री से यह कंफर्म भी किया था कि क्या यह गुड न्यूज़ सच है। खुशी में उन्होंने पूजा बनर्जी को गले भी लगा लिया था।

पूजा बनर्जी व्लॉग में बहुत ही खुश नजर आ रही है। कपल ने परिवार को भी इस दौरान सरप्राइज दिया। साथ ही घर में दूसरा नन्हा मेहमान आने की खुशी में फैन्स से लेकर सेलिब्रिटीज भी इस कपल को खूब बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने पहले जहां पर अप्रैल 2020 में शादी का रजिस्ट्रेशन करवा लिया था। इसके बाद में 15 नवंबर 2021 को बंगाली रीति रिवाज के साथ गोवा में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत सीरियल 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के दौरान हुई थी।

Read more about: puja banerjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X