टीवी एक्ट्रेस प्राची तेहलान के साथ दिल्ली में बीच सड़क छेड़छाड़, नशे में धुत चार आरोपी गिरफ्तार
महिलाओं की सुरक्षा एक ऐसा मुद्दा बन चुका है, जिस पर सालों से देश ही नहीं दुनिया भर में बातें होती हैं। लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल पाया है। हालत यह है कि अभी भी बीच सड़क अभद्रता के मामले सामने आ रहे हैं। 'दीया और बाती हम' फेम अभिनेत्री प्राची तेहलान के साथ दिल्ली के रोहिणी इलाके में छेड़छाड़ का मामला रिपोर्ट किया गया है।
मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्राची अपने पति के साथ 31 जनवरी को अपने रिश्तेदार के घर गई थीं। देर रात दोनों कार से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।

यह वारदात आधी रात के बाद की है, जब वैगनआर कार में सवार 4 युवकों ने अभिनेत्री की गाड़ी को बीच सड़क में रोकने की कोशिश की.. फिर काफी दूर तक उनका पीछा भी किया और फिर पति-पत्नी को गंदी गंदी गालियां दी और उन्हें धमकी भी दी।


Click it and Unblock the Notifications











