इस TV Actress ने पति को दिया धोखा, भाई के साथ ही नाजायज रिश्ता बनाने का लगा था आरोप

TV Actress Extra Marital Affair: आए दिन बॉलीवुड जगत की एक से बढ़कर एक कॉन्ट्रोवर्सीज सामने आती रहती है। लेकिन विवादों के मामले में टीवी जगत भी बॉलीवुड से कुछ कम नहीं, यहां तो पति-पत्नी खुद मीडिया के सामने आकर एक-दूसरे की इज्जत की धज्जियां उड़ाते है। जी हां, ऐसा ही कुछ था जब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लीड एक्टर यानी करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने ही घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। निशा के सिर पर चोट लगी थी और एक्ट्रेस का कहना था कि उन्हें ये चोट करण के धक्का मारने पर लगी है। लेकिन इन सबके जवाब में करण मेहरा ने बेहद चौंका देने वाला खुलासा किया था, जिसे जानने के बाद टीवी जगत में हलचल मच गई थी।
पति ने लगाई भाई संग संबंध के आरोप
निशा रावल जब अपनी चोट के साथ मीडिया के पास पहुंचीं तो लोग हैरान रह गए। उन्होंने अपने पति पर कई तरह के आरोप लगाए और उनसे जल्द ही अलग होने की बात कही। लेकिन जब पत्नी इतना बड़ा इल्जाम लगा रही हो तो भला पति कैसे चुप बैठें, उन्होंने भी खुलकर मीडिया के सामने पत्नी पर बहुत से इल्जाम लगाए। उन्होंने निशा द्वारा लगाए गए इल्जाम पर सफाई देते हुए कहा कि वो किसी गैर मर्द के साथ उसी के घर में यानी 'लिव इन रिलेशन' में रहती है। यही नहीं, उन्होंने कहा कि उनकी वाइफ का उसके राखी भाई रोहित साथिया के साथ एक्सट्रामैरिटल अफेयर है। करण यही नहीं रुखे उन्होंने आगे कहा कि निशा पहले रोहित साथिया को भाई मानती थीं, उसे राखी बांधी थी पर अब उसके साथ ही निशा के नाजायज संबंध हैं।
10 साल भी नहीं चली शादी
यही नहीं, इस विवाद के बाद निशा रावल जब रिएलिटी शो 'लॉक अप' का हिस्सा बनीं तो उन्होंने खुद ये बात स्वीकारी कि शादी में रहते हुए उनका दिल किसी और पर आया था। इस खबर को जानने के बाद करण ने कहा था कि मैं कहता तो लोग नहीं मनाते उल्टा मुझपर ही इल्जाम लगाते। मैं अब सबूत के साथ कहता हूं कि निशा रोहन के साथ रहती है और इस रिश्ते को भाई-बहन का रिश्ता बताती है। आपको बता दें, 24 नवंबर साल 2012 में करण और निशा की शादी हुई थी। निशा अपनी पहली हिंदी फिल्म 'हंसते-हंसते' की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में करण बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। मामला आगे बढ़ता गया और दोनों ने शादी का फैसला लिया। शादी के पांच साल बाद निशा ने बेटे काविश को जन्म दिया। जिस समय निशा को प्रेग्नेंसी का पता चला था, उस समय करण रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में थे। लेकिन इन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और शादी की दसवीं सालगिरह आती, इससे पहले ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।


Click it and Unblock the Notifications











