टीवी एक्‍ट्रेस निकुंज बोली- मेरा रेप-मर्डर करना चाहता है मेरा ताऊ

By Ajay Mohan

गुड़गांव। टीवी रियलिटी शो राहुल दुल्‍हनिया ले जायेंगे की फाइनलिस्‍ट व टीवी ऐक्‍ट्रेस निकुंज मलिक के परिवार का विवाद पूरी दुनिया के सामने आ गया है। व‍ह विवाद जिसमें उसके चाचाओं ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। नौबत यहां तक आ गई है कि निकुंज अपने पिता राजपाल मलिक को टीवी चैनल पर खींच लायी और लाइव प्रसारण में यहां तक कह दिया कि उसके ताऊ उसका रेप और हत्‍या करना चाहते हैं, जिसमें पिता की रजामंदी होगी।

निकुंज इन दिनों फिल्‍म 'रिवॉल्वर रानी' में कंगना रणाउत के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा अनिल कपूर के सीरियल '24' में भी काम कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री निकुंज मलिक ने अपने ताऊ महावीर प्रसाद पर मारपीट व उनके बेटे अमित पर जाने से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ फरीदाबाद पुलिस में एफआईआर दर्ज करायी। थाना सेक्टर-सात में लिखी गई टएफआईआर के तहत पुलिस ने ताऊ व उनके लड़के समेत आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है। निकुंज बागपत जिले के कुडाना गांव की रहने वाली जाट परिवार की बेटी है। निकुंज का कहना है कि उसके ताऊ, पिता व परिवार के अन्‍य सदस्‍यों को उसके फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काम करने पर ऐतराज है और इसीलिये वो उसे जान से मारना चाहते हैं। फिल्‍म इंडस्‍ट्री छोड़ने का दबाव भी बना रहे हैं। वहीं निकुंज के पिता का कहना है कि वह उनकी संपत्ति हड़पने के लिये ऐसे आरोप लगा रही है और उत्‍पीड़न के मामलों में उनके भाई और उन्‍हें फंसा रही है।

खैर यहां तक तो आपने महज निकुंज के परिवार से जुड़ी उस खबर को पढ़ा जो थाने तक पहुंच चुकी है, लेकिन अगर आपने शुक्रवार की दोपहर टीवी देखते वक्‍त चैनल पलटे होंगे, तो निकुंज और उसके पिता के बीच की तीखी नोक-झोंक जरूर देखी होगी। वो नोक झोंक जो एक राष्‍ट्रीय न्‍यूज चैनल पर लाइव प्रसारित की गई, जिसमें बेटी ने अपने पिता को मिस्‍टर मलिक कहकर संबोधित किया, तो बाप ने बेटी को बेहया कहा। दोनों के बीच क्‍या संवाद हुआ यह आप स्‍लाइडर में निकुंज की कुछ तस्‍वीरों के साथ पढ़ सकते हैं। यह प्रसारण टीवी चैनल न्‍यूज 24 पर दिखाया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X