..................... tv actress Nia Sharma who was called ugly begged outside studio for payments - Hindi Filmibeat

इस एक्ट्रेस ने पैसों के लिए मांगी भीख, कहा जाता था बदसूरत फिर बोल्डनेस में किया आलिया, दीपिका को फेल

Nia Sharma

भारत की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक निया शर्मा का इंडस्ट्री में सफर काफी इंप्रेसिव रहा है। एक समय सबसे बदसूरत सेलिब्रिटी कहे जाने के बावजूद, उन्होंने कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों को पछाड़ते हुए ब्रिटिश अखबार ईस्टर्न आई की टॉप 50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की लिस्ट में 2016 में तीसरा और 2017 में दूसरा स्थान पाकर सभी को गलत साबित कर दिया।

हालांकि, एक मिडल क्लास परिवार से सबसे फेमस टीवी एक्ट्रेसेस में से एक बनने तक का उनका सफर आसान नहीं रहा है। जब वह महज 14 साल की थीं, तब फादर्स डे से पहले बोर्ड परीक्षा के दौरान उनके पिता की मौत हो गई। इतनी कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

एक इंटरव्यू में, निया ने अपने पिता के बारे में बात की और शेयर किया कि जब वह सिर्फ 14 साल की थीं, तब उनकी मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कहा- 'उनके लिए सबसे कठिन समय वो होता था जब वो मुझे मैथ्स पढ़ाते है। वह हमेशा प्रार्थना करते थे कि मैं अच्छे नंबर लाऊं लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया। हमारे माता-पिता ने हमारे लिए जो बलिदान दिया है, उसकी आप कभी गिनती नहीं कर सकते। उन्होंने हमें शिक्षा देने की पूरी कोशिश की। मुझे वो सभी फैमिली हॉलिडे याद आती हैं, जिन पर वह हमारे साथ गए थे।'

उन्होंने आगे कहा, 'जब मेरे पिता की मौत हुई, तब मैं 14 साल की थी। कई सालों तक मुझे स्ट्रगल करना पड़ा। मेरे भाई ने कम उम्र में ही नौकरी कर ली ताकि वह हमें सपोर्ट कर सके। इसलिए जब मुझे पता चला है कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं, तो इसका मुझ पर बिल्कुल भी प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि मैं जानती हूं कि मेरी मां ने हमारे लिए क्या बलिदान दिए हैं। उनका कोई दोस्त नहीं है। उनका कोई नहीं है। मेरी मां ने दिल्ली में हमारे सभी रिश्तेदारों को छोड़ दिया और मेरे भाई और मुझ पर ध्यान दिया। उन्होंने मुझसे कहा है, 'जब तक तुम सही हो, जो चाहो करो। जो चाहो पहनो, डंके की चोट पर पहनो।'

पैसे की भीख मांगी

एक बार निया शर्मा ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात की थी और खुलासा किया था कि उन्हें पैसों के लिए भीख मांगनी पड़ी थी, वह अपने पैसों के लिए स्टूडियो के बाहर खड़ी रहती थीं। बॉलीवुड बबल से बात करते हुए, निया ने बताया, "आप बहुत आराम से काम करते हैं और आप अपने पेमेंट के लिए भीख मांग रहे हैं। मैं उससे गुजर चुकी हूं और मैंने बहुत संघर्ष किया है।' जैसे, भद्दे झगड़े, इसे मेरा बचपना कहें या कुछ और, मैं स्टूडियो के बाहर खड़ा रहती थी जब तक मेरा पेमेंट नहीं हो जाता।"

दीपिका, प्रियंका, आलिया को हराया

निया शर्मा को ब्रिटिश अखबार ईस्टर्न आई द्वारा शीर्ष 50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में 2016 में नंबर 3 और 2017 में नंबर 2 स्थान दिया गया था। 2020 में, उन्हें द टाइम्स मोस्ट डिज़ायरेबल वुमेन ऑन टीवी सूची में भी नंबर 2 स्थान दिया गया था। इस लिस्ट में उन्होंने आलिया, दीपिका औ प्रियंका जैसी फेमस सेलेब्रिटी को हराया था।

Read more about: nia sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X