..................... tv actress nia sharma holi colour has become trouble for her as actress not able to rid from it - Hindi Filmibeat

होली खेलना इस एक्ट्रेस को पड़ गया भारी, लाख कोशिश कर ली लेकिन मुंह दिखाने लायक नहीं रही हसीना!

nia sharma

Nia Sharma Video: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस निया शर्मा को सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक गिना जाता है। हसीना के आए दिन बोल्ड वीडियोज देखने को मिलते हैं। हाल ही में निया को होली पार्टी में जमकर मस्ती करते हुए देखा गया था। लेकिन अब ये मस्ती निया को भारी पड़ रही है।

निया शर्मा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो होली के आफ्टर इफेक्ट के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। निया ने बताया कि उन्होंने जमकर होली तो खेली लेकिन अब उन्हें उसका नुकसान झेलना पड़ रहा है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में वो कह रही हैं- 'आप लोगों का बहुत शुक्रिया कि आप सभी ने मुझे बहुत सारे सुझाव दिए कि कैसे में अपने चेहरे होली का पक्का रंग हटाऊं।'

एक्ट्रेस ने आगे वीडियो में बताया- 'मैंने तेल लगाकर देख लिया, दही हल्दी लगाकर देख लिया, लेमन पेस्ट, ईनो मैंने सब ट्राई करके देख लिया। मैं नहा भी ली लेकिन ये रंग नहीं निकल रहा है। यही नहीं मेरे बाल भी लाल रंग के हो चुके हैं।' इस वीडियो को देखने के बाद लोग निया को और फनी सलाह देने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'कपड़े धोने वाले साबुन से नहा लो', दूसरे यूजर ने लिखा- 'बर्तन धोना वाला विम लगा लो'। तीसरे यूजर ने लिखा- 'निरमा साबुन लगा लो, सब निकल जाएगा'।

आपको बता दें, निया शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपना नाम क्यों बदला था। निया ने खुलासा किया कि उनका असली नाम नेहा शर्मा था और यह अभी भी उनके सभी डॉक्यूमेंट्स पर है। हालांकि, निया ने खुलासा किया कि मनोरंजन जगत में एंट्री करने से ठीक पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। निया शर्मा ने कहा, ऐसा इसलिए था क्योंकि कई लड़कियों का नाम उनके नाम जैसा ही था और यह काफी आम था। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अपना नाम बदलकर निया रख लिया। मैं बस एक अलग स्क्रीन नाम रखना चाहता था और निया जैसा नाम किसी और के पास नहीं है।'

निया शर्मा की पहचान महज एक टीवी एक्ट्रेस के तौर पर ही नहीं है बल्कि उन्हें छोटे पर्दे की सबसे बोल्ड हसीनाओं में शुमार किया जाता है। पर्दे पर संस्कारी रोल निभाने वाली ये बेटी रीयल लाइफ में ग्लैमरस और हॉट लुक्स से हर किसी के माथे पर पसीना ले आती हैं। निया शर्मा को टेलीविजन सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' में मानवी के किरदार के लिए पहचाना जाता है। हालांकि निया शर्मा की ग्लैमरस तस्वीरें देखने के बाद उनके फैंस उन्हें पहचान ही नहीं पाते हैं।

Read more about: nia sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X