Neha Marda हुईं अस्पताल में भर्ती, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में आई दिक्कत, पढ़ें पूरी डीटेल

Neha Marda Admitted in Hospital: नेहा मर्दा टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। 'बालिका वधु' में गहना का किरदार निभाने के बाद नेहा मर्दा को घर-घर तक पॉपुलैरिटी मिली थी। नेहा मर्दा प्रेग्नेंट हैं और सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। वहीं, लेटेस्ट अपडेट यह है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में कुछ कॉम्प्लिकेशन की वजह से नेहा मर्दा को अस्पताल में एडमिट होना पड़ा है। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेहा मर्दा पिछले दो दिनों से डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हालांकि ये फिलहाल सामने नहीं आया है कि, उन्हें हुआ क्या है।
बता दें कि, कुछ महीनों पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी प्रेग्नेंसी फेज से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। नेहा मर्दा ने साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन से शादी कर ली थी। नेहा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह 30 साल की उम्र से ही मां बनने की प्लानिंग कर रही थीं।
नेहा मर्दा बालिका वधु के अलावा 'देवों के देव...महादेव', 'डोली अरमानों की', 'पिया अलबेला',' लाल इश्क' 'क्यूं रिश्तो में कट्टी-बट्टी' जैसे शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने 2005 में 'साथ रहेगा ऑलवेज' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। नेहा मर्दा के अस्पताल में एडमिट होने की खबर से उनके फैंस काफी चिंतित हैं और उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











