Shock..ऐसा क्या हुआ..जींस और टी शर्ट में की..इस टाॅप एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी..
एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम नारायणी शास्त्री ने साल 2015 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इस राज पर से पर्दा खुद नारायणी ने उठाया है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम नारायणी शास्त्री ने साल 2015 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। तकरीबन दो देढ़ साल बाद इसका खुलासा हुआ है। इस बीच नारायणी ने पिया रंगरेज में निगेटिव भूमिका भी निभाई।
अपने निजी जीवन के इस राज पर से पर्दा उठाते हुए नारायणी ने कहा कि स्टीवन एक क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। हम दोनों इस शादी की बात को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते थे। इस वजह से मैंने इस बात को लोगों तक पहुंचाना जरूरी नहीं समझा।
वैसे हम दोनों की शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं थी। एक दिन हम दोनों के मन में विचार आया कि अब हमें शादी कर लेनी चाहिए। दोस्तों और परिवार के सामने मैंने जीन्स और टी शर्ट में शादी कर ली।

अपनी मुलाकात का किस्सा बताते हुए नारायणी ने कहा कि स्टीवन लंदन निवासी हैं। वह 8 सालों से मुंबई में रहते हैं।। मैं पांच साल पहले उनसे अपने एक दोस्त के जरिए मिली थी। फिर हमारी मुलाकात दोस्ती और दोस्ती प्यार में बदल गई।
फिलहाल ,नारायणी अपने शादी का सेलिब्रेशन नहीं करना चाहती हैंं। लेकिन वह जल्द ही इसकी प्लानिंग कर सकती हैं। बहरहाल जब भी टीवी के किसी स्टार के गुपचुप शादी की खबर सामने आती है तो उन कपल की याद आ जाती है जिन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की। यहां देखेते हैं कि आखिर कौन हैं वो कपल..


Click it and Unblock the Notifications