Shock..सुपरस्टार के पति ने कहा..तेरी औकात क्या..चौंक जायेंगे
दिल मिल गए फेम मुस्कान मिहानी घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं। आखिर क्या है पूरा मामला।
दिल मिल गए फेम मुस्कान मिहानी इन दिनों बेहद गंभीर समय से गुजर रही हैं। कुछ साल पहले मुस्कान की शादी बिजनेसमैन तुषार शोभानी से हुए थी।
दोनों को एक प्यारी सी बेटी भी है। मिली जानकारी के अनुसार अब इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। तुषार इन दिनों अपनी पत्नी मुस्कान और बेटी को छोड़कर दुबई में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।

वहीं ऐसी खबर है कि जल्द ही इन दोनों का रिश्ता भी टूटने वाला है। मुस्कान के नजदीकी सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि मुस्कान घरेलू हिंसा का भी शिकार हो चुकी हैं। उन्हें तुषार कई बार बार कह चुके हैं कि तेरी औकात क्या है। तू सिर्फ एक टीवी एक्ट्रेस है।
तुषार और मुस्कान की शादी 2013 में हुई थी। 2016 में मुस्कान ने टीवी शो दिल देके देखो से वापसी भी की थी।इन सब खबरों को अफवाह बताते हुए मुस्कान ने कहा है कि ऐसी खबर सुन कर मुझे बेहद तकलीफ हुई है। हम दोनों का रिश्ते में कोई खटास नहीं है। ऐसी खबरें केवल दरार पैदा करती है।
बहरहाल ,भले ही यह एक अफवाह हो लेकिन इससे पहले भी कई सुपरस्टार की शादी टूट चुकी है। यहां देखें उनकी एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications












