टीवी के सुपरस्टार....क्यों बनना चाहते हैं बॉलीवुड के फ्लॉप स्टार?
होशियार! क्योंकि अब टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं नागिन। जी हां टीवी की नागिन उर्फ़ मौनी रॉय जल्द ही फिल्म तुम बिन 2 के रोमांटिक आइटम गीत में अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आयेगीं।
इन दिनों अगर किसी एक्ट्रेस के सितारे गर्दिश में हैं तो वह मौनी रॉय। वह आये दिन नये प्रोजेक्ट्स को साइन कर रही हैं। हाल ही में खबर थी कि वह एनिमेटेड फिल्म 'महायोद्धा राम' में सीता के किरदार को अपनी आवाज देंगीं।
अब खबर है कि जल्द ही मौनी फिल्म तुम बिन 2 के रोमांटिक आइटम गीत में अपनी थिरकती हुई दिखाई दे सकती हैं।
बता दें, फिल्म के निर्माता फेमस पंजाबी सॉन्ग 'नांच अउंदा नाहीं' को सिंगर हार्डी संधु, नेहा कक्कड़ और रफ्तार के साथ फिर से नए तरीके से तैयार करने वाले हैं।
गौरतलब है कि, फिल्म 'तुम बिन 2' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशक अनुभव सिन्हा ने किया हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार ने किया है। फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होगी।
बता दें हाल ही में मौनी रॉय ने अपना टेलेंट को दिखाते हुए "महायोद्धा राम" को अपनी आवाज दी हैं। बता दें "महायोद्धा राम" में मौनी सीता के किरदार को अपनी आवाज दे रहीं हैं।
फ़िलहाल मौनी इन दिनों एकता कपूर के शो नागिन के दूसरे भाग यानी नागिन 2 में डबल रोल में नजर आ रहीं हैं। इस शो में मौनी एक पचास साल की औरत और 25 साल की लड़की की भूमिका अदा कर रहीं हैं। इस शो की टीआरपी ने
टीवी की दुनिया में रिकॉर्ड के झंडे गाड़ दिए हैं।
अब मौनी टीवी की दुनिया की तरह फ़िल्मी दुनिय में भी अपना जादू बिखेर पाती है या नहीं इसके लिए हमे और आपको करना होगा फिल्म का इंतजार। फ़िलहाल यहां जानते हैं उन टीवी स्टार्स को जो थे टीवी के सुपर-स्टार लेकिन फ़िल्मी दुनिया में वह कुछ खास मुकाम हासिल ना कर सके.....


Click it and Unblock the Notifications