'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' की मेघा का 10 साल में बदला पूरा हुलिया, इस हाल में काट रहीं जिंदगी

Akanksha Singh Transformation: टीवी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे रहे जो कि समय के साथ-साथ काफी लोकप्रिय हो गए थे। हालांकि फिर उन्होंने पर्दे पर से दूरी बना ली। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने सीरियल के जरिए काफी अच्छी खासी लोग पर रहता हासिल की और आज के वक्त में कभी उन्हें हिंदी फिल्मों में तो कभी साउथ इंडियन फिल्मों में देखा जा रहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं आकांक्षा सिंह की।
जानकारी के लिए आपको बता दें की आकांक्षा सिंह ने सीरियल 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' में मेघा व्यास का किरदार निभाने को मिला था। इस अशोक के दौरान उनकी खूबसूरती और सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। हालांकि आपको बता दें कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है। आकांक्षा जितनी पहले खूबसूरत लगती थी उतनी ही आज भी है और खूब फिट भी रहती है।
हालांकि आपको बता दें की आकांक्षा सिंह आज के वक्त में टीवी इंडस्ट्री में काफी कम एक्टिव है। साल 2012 में उन्होंने 'न बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' से अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्हें कहीं और सीरियल्स में भी देखा गया। साल 2017 तक वह टीवी इंडस्ट्री में काफी छाई रही। फिर उन्हें 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म में देखा गया। बारी-बारी से वह हिंदी फिल्मों से लेकर साउथ इंडियन फिल्मों में भी नजर आ रही है।
आकांक्षा सिंह ने साल 2014 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कुणाल सेन के साथ में शादी रचाई। दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया था। हालांकि शादी के बावजूद भी एक्ट्रेस दोनों इंडस्ट्रीज में एक्टिव नजर आती है। उनसे कई बार सवाल भी किया गया कि वह शादी के बाद काम के साथ कैसे तालमेल बैठा रही है।जिस पर एक्ट्रेस ने सवाल किया कि आखिरकार यह सब महिलाओं से ही क्यों पूछा जाता है। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उनकी शादी एक मैच्योर रिश्ता है और इसमें कोई भी मुश्किल नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications