TV एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने सुनाई आपबीती- "सीने में हुआ दर्द, लोगों ने समझा कोरोना- बना ली दूरी"
कोरोना वायरस काल में बहुत सी चीजें बदलती नजर आई हैं। कुछ चीजे सकारात्मक थीं तो कुछ ने हैरान डाला। जैसे कई ऐसे मामले सामने आए जहां महामारी के शक में भेदभाव व टीका टिप्पणी की गई। कुछ के साथ तो दुर्रव्यवहार तक किया गया। कुछ ऐसा ही मामला टीवी इंडस्ट्री से सामने आया है। जहां एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती बताई। वह सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए भावुक हो गईं।
अपने अनुभव को बयां करते हुए शुभआरंभ सीरियल से लोकप्रिय हुई महिमा मकवाना ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा इजाजत मिलने के बाद वह भी दोबारा शूटिंग सेट पर आ गईं। उन्हें सीने में दर्द था, लेकिन वह अपना काम कर रही थी। इसके बाद उन्हें ये पता चला कि कुछ लोगों ने उन्हें कोरोना पॉजिटिव समझ कर उनसे दूरी बनाना शुरू कर दी है।
एक्ट्रेस ने ऐसे व्यवहार पर नाराजगी व चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि कोरोना ने हमें साथ करने के बजाय अलग कर दिया है। हम लोगों से हमारी इंसानियत छीन ली है। हम अपनी संवेदनशीलता खोते जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications