इस एक्ट्रेस को लोग कहते थे 'मनहूस', रिश्तेदारों ने भी काट ली थी कन्नी, दोस्तों ने उठना-बैठना कर दिया था बंद

Mahhi Vij pregnancy struggle: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और एक्टर जय भानुशाली की पत्नी माही विज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के उस दर्दभरे दौर को याद किया जब उन्हें समाज के तानों का सामना करना पड़ा।
लोगों ने कहा 'मनहूस'
माही ने बताया कि जब उनकी प्रेग्नेंसी में देरी हो रही थी, तो कुछ लोगों ने उन्हें "मनहूस" तक कह दिया। उन्होंने कहा- 'लोगों ने मुझे बुरी नजर वाली कह दिया था। मेरे दोस्त और रिश्तेदार तक मुझे अपने बेबी शावर में बुलाने से कतराते थे। उन्हें लगता था कि अगर मैं वहां जाऊंगी, तो उनकी नजर लग जाएगी।'
फोटोज देखकर रोती थीं माही
माही ने यह भी कहा कि उन्हें बहुत दुख होता था जब उनके करीबी दोस्त उन्हें पार्टी में इनवाइट नहीं करते थे, और फिर वह इंस्टाग्राम पर उनकी फोटोज देखकर अकेले में दिल ही दिल में टूट जाती थीं। उन्होंन कहा- 'जब भी मैं सोशल मीडिया पर उनकी हैप्पी फोटोज देखती थी, मेरी आंखें भर आती थीं। वो दौर मेरे लिए बहुत ही कठिन था।'
अब तीन बच्चों की मां हैं माही
आज माही विज एक प्यारी सी बेटी तारा की मां हैं, जिसे उन्होंने IVF के जरिए जन्म दिया। इसके अलावा माही दो और बच्चों की भी परवरिश करती हैं। वो अक्सर तीनों बच्चों के साथ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
पिछले काफी समय से माही और जय के तलाक की अफवाहें भी उड़ रही हैं और उसे लेकर माही ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन अफवाहों को लेकर नाराजगी जताई और सवाल उठाया कि "तलाक को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना दिया जाता है?"
माही ने कहा- 'अगर मैं कुछ कर भी लूं तो बताओ तुम्हारा क्या? क्या तुम मेरे चाचा लगते हो? क्या तुम मेरे वकील की फीस देने वाले हो? या फिर मेरे लिए अच्छा सा तलाक फाइनल कराओगे?' उन्होंने ये बातें उन ट्रोल्स को जवाब देने के लिए कही, जो लगातार उनकी पर्सनल लाइफ पर बिना वजह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
"जियो और जीने दो"
माही ने ये भी बताया कि आज भी उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर लोग कमेंट करते हैं- 'माही तो डिसेंट है, जय ऐसा है।', 'जय तो अच्छा है, माही ही वैसी है।' उन्होंने कहा- 'लोगों को लगता है कि तलाक होते ही पति-पत्नी एक-दूसरे पर आरोप लगाएंगे, जबकि हर कहानी वैसी नहीं होती। मुझे बस यही लगता है- जियो और जीने दो। हर रिश्ता आसान नहीं होता, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि दुनिया को उसमें दखल देने का हक मिल जाए।'


Click it and Unblock the Notifications