..................... TV Actress Mahhi Vij Hospitalised Due To Chikungunya In Mumbai Mahhi Vij Photo gone viral - Hindi Filmibeat

Mahhi Vij अचानक हुईं अस्पताल में भर्ती, फोटो में एक्ट्रेस का दिखा ऐसा हाल, गंभीर बीमारी से जूझ रही हसीना

Mahhi Vij

Mahhi Vij Hospitalised: मशहूर टीवी एक्ट्रेस माही विज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज आए दिन सामने आते रहते हैं। लेकिन हाल ही में माही ने एक ऐसी फोटो शेयर की कि उनके फैंस परेशान हो गए।

Mahhi Vij को हुआ Chikungunya

माही विज को हाल ही में चिकनगुनिया के कारण मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार 3 अक्तूबर को एक्ट्रेस ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। हालांकि, उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के पीछे की असल वजह नहीं बताई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माही को चिकनगुनिया हो गया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीर में एक्ट्रेस अस्पताल के बिस्तर पर कैमरे की तरफ पीठ करके बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ कुछ नहीं लिखा।

Mahhi Vij का वायरल पोस्ट

कुछ हफ्ते पहले ही माही ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने बीमार पिता की देखभाल करती नजर आ रही थीं। 19 सितंबर को उन्होंने यह भी कहा था कि पिछले 10 दिन उनकी जिंदगी के 'सबसे मुश्किल' दिन थे और वह चाहती हैं कि उनके पिता जल्द ही ठीक हो जाएं। इस वीडियो में माही अपने पिता को नहलाती, उनके नाखून काटती और उनकी देखभाल करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने लिखा- "मेरे जीवन के ये 10 दिन सबसे कठिन रहे हैं। मेरे पिता जो मेरे स्तंभ हैं, मेरा हर काम करते हैं ताकि मैं कंफर्टेबल रह सकूं। आज जब उन्हें मेरी जरूरत है तो मैं उन्हें पहले की तरह चलते हुए देखने के लिए हर कोशिश करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि आधा इलाज तब ही हो जाता है, जब वे अपने बच्चों को देखते हैं। एक नर्स वो नहीं कर सकती जो आप कर सकते हैं या उस मामले में मदद कर सकते हैं। मुझे अपने पिता के लिए वहां होने पर गर्व है और उम्मीद है कि एक महीने में वो वैसे ही हो जाएंगे जैसे वे थे। मेरे बहादुर पिता, मेरे सब कुछ। मैं उनके पास रहूंगी, मैं आपसे प्यार करती हूं पापा। मैं इमोशनली थक गई हूं लेकिन पॉजिटिव हूं क्योंकि मैं हमें जीतते, मुस्कुराते, मुस्कुराते हुए देख सकती हूं। हम इससे उबर जाएंगे।"

Mahhi Vij का करियर

आपको बता दें, माही विज को 'लाल इश्क', 'ससुराल सिमर का', 'लागी तुझसे लगन', 'बालिका वधू' जैसे कई टीवी शो का हिस्सा रही हैं। उन्होंने एक्टर और टेलीविजन होस्ट जय भानुशाली से शादी की है। उनकी एक बेटी है जिसका नाम तारा है।

Read more about: mahhi vij
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X