'7 लाख लो और एक रात के लिए...', 'जोधा अकबर' की इस हसीना संग सरेआम हुई गंदी डिमांड!

Lavina Tandon Casting Couch Experience: टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर कास्टिंग काउच के मुद्दों पर खूब बात की जाती है। कोई ना कोई एक्ट्रेस अक्सर खुलासा करती रहती है कि उनके साथ में भी कास्टिंग काउच हो चुका है। कई बार तो मेल एक्टर्स को भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है।

Lavina Tandon

कंप्रोमाइज के लिए इस हसीना को 7 लाख हुए ऑफर

अब इसी बीच टीवी एक्ट्रेस लवीना टंडन ने सालों के बाद अपने साथ हुए कास्टिंग काउच का खुलासा किया है। लवीना टंडन ने जोधा अकबर में रुकैया बेगम का किरदार निभा कर काफी लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने दो बार कास्टिंग काउच का सामना किया है और एक बार तो उन्हें 7 लाख कंप्रोमाइज के लिए ऑफर किए गए थे।

हाल ही में जोश टॉक में लवीना टंडन ने शिरकत की थी और यहां पर उन्होंने अपनी करियर लाइफ के अलावा सीरियल्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने को लेकर भी बात की। इसी बातचीत के दौरान कास्टिंग काउच को लेकर भी उन्होंने बताया कि उन्हें कंप्रोमाइज के लिए 7 लाख ऑफर किए गए थे।

लवीना टंडन ने कास्टिंग काउच पर की बात

लवीना टंडन ने इस दौरान बताया कि "हमारे इंडस्ट्री बाहर से काफी ज्यादा ग्लैमरस नजर आती है लेकिन कहीं ना कहीं थोड़ी बदनाम भी हो चुकी है कि कास्टिंग काउच यहां पर होता है। लोगों को रोल भी मिलते हैं और बदले में वह कुछ करते हैं। मेरे साथ में इतने सालों में सिर्फ दो बार ही ऐसा हुआ है। जहां पर मुझे आप बहुत डायरेक्टली पूछा गया था कि आप कंप्रोमाइज कर पाओगी?"

कंप्रोमाइज करने के लिए 7 लाख का मिला ऑफर

लवीना टंडन ने आगे इस पर बात करते हुए बताया कि "साउथ के किसी कास्टिंग वाले ने मुझे कॉल किया था और एक फिल्म के लिए पूछा। उसने मुझे साफ कहा कि इस तरह का एक सूट है करीब 15 से 20 दिन या 10 से 15 दिन का होगा। बजट 5 लाख है और अगर आप कंप्रोमाइज करती है तो 7 लाख हो जाएगा। मैंने उन्हें बहुत ही बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि आपका बहुत शुक्रिया अप्रोच करने के लिए और आपकी ईमानदारी के लिए। लेकिन मैं यह सब नहीं करती हूं और अगर आपके पास में ऐसे ऑफर्स होंगे तो दोबारा कॉल मत करना। अगर इससे हटकर कुछ होता है तो प्लीज टच में रहना।"

दूसरी बार मिला कंप्रोमाइज का ऑफर

इसके बाद लवीना टंडन ने दूसरी घटना को लेकर बात की और बताया कि "यह तो हाल ही में हुआ है। मुझे बहुत ही कैजुअल तरीके से बोला गया कि ऐसा लोग करते हैं और आप भी कर सकती हैं। मेरा फिर से वही जवाब था कि अगर मैं करना चाहती तुम्हें बहुत ही साफ तरीके से आपसे कहती कि हां मैं कर लूंगी। करियर के इस पॉइंट पर आकर मैं ऐसा क्यों करूं? मैं किसी भी कीमत पर यह नहीं करती तो कुछ ऐसी चीजें हैं लेकिन कोई आपसे जबरदस्ती नहीं करता है ना का मतलब ना होता है।"

लवीना टंडन का करियर

अगर हम अभिनेत्री के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। साल 2004 में 'तुम बिन जाऊं कहां' में छोटी खुशी मेहरा का किरदार उन्होंने निभाया था। इसके बाद में वह कभी खुशी कभी धूम, एक हजारों में मेरी बहना है और जोधा अकबर जैसे शो में नजर आई। जोधा अकबर शो में साल 2013 में वह रुकैया बेगम के किरदार से काफी फेमस हो गई।

लवीना टंडन का वर्क फ्रंट

अगर हम रवीना टंडन के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि इस समय वह टीवी इंडस्ट्री पर नहीं बल्कि वेब सीरीज में काफी अच्छा काम कर रही है। इस समय वह अपनी सीरीज 'अनदेखी 4' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। राशि दंगवाल नाम की पुलिस इंस्पेक्टर का उन्होंने इसमें किरदार निभाया है और इसे सोनी लिव पर रिलीज किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X