चन्द्रकांता में नजर आयेंगी टीवी कि ये हॉट एक्ट्रेस...खुद किया कन्फर्म

टीवी कि दुनिया में जल्द hi नब्बे का दशक का बहु-प्रसिद्द शो चन्द्रकान्ता नये अंदाज में दर्शको के सामने शुरू होने वाला है..इस शो में टीवी हॉट एक्ट्रेस नजर आने वाली है--आपन भी जाने

By Goldi

टीवी की दुनिया में जल्द ही नब्बे दशक का प्रसिद्द शो चन्द्रकान्ता टीवी पर नये फ्रेम में नजर आने वाला है। साथ ही इस शो में चन्द्रकान्ता की भूमिका में नजर आने वाली है टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा।

tv actress Kritika Kamra to play ‘Chandrakanta’ on Life Ok!

जी हाँ इस बात की पुष्टि खुद कृतिका ने प्रेस रिलीज कर की है। इमेजिन टीवी के शो कितनी मोहब्बत है से घर घर में पहचान बनाने वाली आरोही उर्फ़ कृतिका ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि, 'मुझे इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था कि दो प्रोड्यूसर्स इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भिड़े दिव्यांका-करण..सुनाई खरी खोटी

मुझे इस बात का अहसास तब हुआ जब मैंने शो के दो अलग-अलग टीजर्स इंटरनेट पर देखे। एकता ने मुझे बहुत यादगार शो दिए हैं और मुझे अब भी 'कितनी मोहब्बत है' की आरोही के तौर पर जाना जाता है।

कृतिका ने आगे लिखा कि, वह यह शो करने को लेकर काफी उत्साहित है । उनका कहना है कि,'मैं इससे पहले कभी भी कॉस्ट्यूम ड्रामा शो का हिस्सा नहीं रही हूं।

मैंने पहले एक बच्चे के तौर पर चंद्रकांता देखा है, लेकिन उसकी यादें वह वजह नहीं है जिसके चलते मैंने शो के लिए हां कहा। मुझे स्क्रिप्ट दिलचस्प लगी। केंद्र में रखी गई किरदार न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि वह एक योद्धा भी है।

इन्हें नहीं चहिये एकता कपूर का सहारा...क्योंकि ये सुपरहिट है ALREADY

आपको बता दें, इस शो को दो प्रोड्यूसर्स- एकता कपूर और निखिल सिन्हा अलग-अलग बना रहे हैं। जहां एकता अब तक चंद्रकांता के लिए अपनी एक्ट्रेस की तलाश में हैं, वहीं निखिल सिन्हा ने अपनी लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल कर लिया है।

दर्शक शो चन्द्रकान्ता को दूरदर्शन पर देख चुके है। इस शो में शिखा स्वरूप ने चन्द्रकान्ता कि भूमिका अदा की थी। यह शो नब्बे के दशक में लोकप्रिय शोज में से एक शो था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X