दुल्हन बनीं टॉप एक्ट्रेस ने मंडप में किया लिप-लॉक, पिंक-पेस्टल के जमाने में सुर्ख जोड़े में ढाया कहर

Krissann Barretto Wedding Album: पापुलर टीवी सीरियल 'कैसी ये यारियां' की एक्ट्रेस क्रिसैन बैरेटो इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने अपने पति नाथन करमचंदानी के साथ एक बार फिर से शादी कर ली है। दरअसल दोनों ने पिछले साल अप्रैल में सगाई की थी और अक्टूबर 2023 में कोर्ट मैरिज की थी।
लेकिन अब कोर्ट मैरिज के तकरीबन 6 महीने बाद क्रिसैन बैरेटो ने पति नाथन करमचंदानी से हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली है। 22 अप्रैल को क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ उन्होंने शादी की थी। क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होंने व्हाइट गाउन मेंहर किसी की दिल की धड़कन तेज कर दी थी और इस दौरान दूल्हे राजा ने ब्लैक कलर का सूट पहना था।
क्रिश्चियन वेडिंग के बाद में इस कपल ने लिप लॉक किस किया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। नाथन करमचंदानी और क्रिसैन बैरेटो ने हिंदू रीति रिवाज के साथ में शादी रचाई। इस दौरान अभिनेत्री ने सुर्ख लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी।
क्रिसैन बैरेटो ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो को शेयर किया है। जिसमें वह अपने पति का हाथ थाम कर सात फेरे लेती हुई नजर आ रही है। इसी दौरान उन्होंने मंडप पर अपने पति के साथ लिप लॉक किस भी किया। एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने इश्कबाज और ससुराल सिमर का जैसे सीरियल्स में काम किया है। हालांकि उनके पति यूके बेस्ड इलेक्ट्रिकल टेक्निशियन है।


Click it and Unblock the Notifications











