हनीमून पर एक्ट्रेस ने पहना रिवीलिंग टू पीस, फिर भी पति को ना भाई पत्नी की अदा... गुस्से में छोड़कर गया साथ

Krishna Mukherjee Honeymoon: मशहूर टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने इसी साल की शुरुआत में अपना घर बसा लिया था। उन्होंने किसी एक्टर को छोड़कर, सरकारी बाबू संग दिल लगाया और उन्हीं के साथ ही अपनी दुनिया बसा ली। शादी को तो महीने बीत गए लेकिन लगता है कृष्णा मुखर्जी के सिर से उनके हनीमून का भूत नहीं उतर रहा है।
पति हुए नाराज
कृष्णा मुखर्जी ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो कि उनके हनीमून का है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बिकिनी में नजर आ रही हैं और उसके ऊपर उन्होंने श्रग कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस भी लग रही हैं। हसीना कैमरा ऑन करती हैं और नाचने लग जाती हैं लेकिन जैसे ही नाचते-नाचते पीछे जाती हैं तो उनके पति उनसे नाराज हो जाते हैं और वहां से चले जाते हैं।
कृष्णा का भी मूड हुआ खराब
कृष्णा मुखर्जी ने हनीमून के इस पुराने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि उनका चेहरा जब मैं उन्हें उनका ड्रोन नहीं उड़ाने देती। इस वीडियो में एक्ट्रेस के पति चिराग उनसे काफी परेशान नजर आ रहे हैं। चिराग के जाने के बाद कृष्णा भी कैमरे को बंद कर देती हैं, जिससे यह साफ हो गया कि उनका मूड भी अपसेट हो गया है।
कृष्णा के बारे में
कृष्णा की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपने पति चिराग बाटलीवाला से पिछले साल दिसंबर में आपसी दोस्तों के जरिए मिलीं और तुरंत एक कनेक्शन महसूस किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, 8 सितंबर, 2022 को, कृष्णा ने अपने चिराग के साथ इंगेजमेंट की थी। वहींस एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कृष्णा मुखर्जी दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर 'ये है मोहब्बतें' में अपने अभिनय के बाद जानी गईं उन्होंने इस शो में आलिया की भूमिका निभाई थी। उन्हें आखिरी बार 'शुभ शगुन' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने डेली सोप में शहजादा धामी के साथ शगुन की भूमिका निभाई थी।


Click it and Unblock the Notifications











