काम्या पंजाबी ने शेयर की प्रत्यूषा की तस्वीर...लिखा ये मैसेज
बीते साल प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या की खबर से पूरे टेलीविज़न वर्ल्ड शॉक हो गया था..अब जब नया साल आ चुका है तो प्रत्यूषा की दोस्त काम्या पंजाबी ने अपनी और प्रत्यूषा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा की
बीता साल किसी के लिए काफी अच्छा रहा, तो किसी के लिए काफी अनलकी । इसी क्रम में टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमे वह स्वर्गीय प्रत्यूषा बनर्जी के साथ नजर आ रहीं है।

उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि,"बस याद साथ है.....आते ही जो तुझे ले गया उस 2016 को मेरा अलविदा"।
गौरतलब है कि,काम्या और प्रत्यूषा दोनों बेस्ट फ्रेंड्स थे, दोनों की मुलाकात बिग-बॉस के घर में सीजन 7 में मिले थे। जिसके बाद दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गयी थी। प्रत्यूषा की मौत के बाद काम्या को काफी सदमा लगा था।
राहुल ने प्रत्यूषा को बहलाया-फुसलाया....पिता से भी बढ़ाई दूरियां
उन्होंने प्रत्यूषा की मौत का जिम्मेदार प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को ठहराया था। बता दें, काम्या द्वारा इल्जाम लगाने के बाद राहुल राज ने काम्या के ऊपर एक करोड़ का मानहानि का मुकदमा का दर्ज कराया था।
'प्रत्युषा बनर्जी खुदकुशी नहीं कर सकती.. यह एक मर्डर है!'
काम्या ने प्रत्यूषा की दोस्त होने का दावा किया। अगर वह प्रत्यूषा केस को हल करने में मदद करना चाहती थीं, तो पहले पुलिस के पास जातीं, मीडिया के पास नहीं। मैं चाहता हूं कि काम्या कोर्ट में अब वो सभी आरोप साबित करें,
जो उन्होंने मुझे पर लगाए हैं।'
काम्या पंजाबी पर आई मुसीबत..प्रत्यूषा के BF ने किया मानहानि का केस!
काम्या ने प्रत्यूषा की मौत के बाद जो प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी उसमे विकास गुप्ता, अदा खान, शशांक व्यास और सारा खान भी मौजूद थे। यहां काम्या ने प्रत्यूषा की मौत के लिए राहुल को जिम्मेदार ठहराया था।


Click it and Unblock the Notifications













