9 साल बाद पति को दिया तलाक, 11 साल की बेटी की अकेले कर रहीं परवरिश, बोलीं- मेरे जीवन का सबसे बुरा...

Juhi Parmar

Juhi Parmar Single Mother Struggle: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री जूही परमार आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने काफी बेहतरीन सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि जूही को निजी जिंदगी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल उन्होंने 2018 में पति सचिन श्रॉफ के साथ में तलाक लिया और बाद में अपनी बेटी के अकेले परवरिश की।

इन दिनों जूही परमार वेब सीरीज 'ये मेरी फैमिली 2' को लेकर सुर्खियों में है। ई-टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जूही से सवाल किया गया की लाइफ में उन्होंने सबसे मुश्किल फैसला कौन सा लिया था? जिस पर उन्होंने कहा कि "मेरे जीवन का सबसे मुश्किल वक्त तब था जब मैंने तलाक लिया और अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया।"

जूही परमार ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा कि "मैंने अपनी 11 साल की बेटी की अकेले परवरिश कर रही हूं। मैं एक सिंगल मदर हूं और सारी जिम्मेदारियां भी मुझ पर है। मुझे यह सफर अकेले तय करना पड़ रहा है। मेरे लिए तलाक लेना आसान नहीं था। लेकिन कहते हैं ना कि आज में तप कर ही सोना कुंदन बन जाता है तो मैं भी पहले से बहुत मजबूत हुई हूं।"

जूही परमार ने आगे बताया कि "अब मैं अपनी जिंदगी में सभी फैसले पॉजिटिविटी के साथ में ले पाती हूं। मुश्किल वक्त को भी अच्छे से हैंडल कर सकती हूं। मेरे मन में अब कोई भी शिकायत नहीं है। मैंने अपने अतीत से काफी कुछ सीखा है। जब मैं पलट कर देखती हूं तो उस वक्त की जूही को शाबाशी देता हूं कि तुमने सही किया।"

More from Filmibeat

Read more about: juhi parmar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X