Wah..इस टीवी एक्ट्रेस ने बीच सड़क लगाया मनचलों को थप्पड़
टीवी एक्ट्रेस आइरिस मैटी के लिए न्यू ईयर की शुरूआत एक्शन के साथ हुई। जी नहीं, हम किसी शो की बात नहीं कर रहे है, बल्कि यहां रियल लाइफ एक्शन की बात हो रही है। न्यू ईयर पर कुछ मनचलों ने जैसे ही आइरिस के साथ छेड़खानी शुरू की, टीवी एक्ट्रेस ने उनकी जोरदार धुनाई कर दी। यहीं नहीं एक्ट्रेस ने उन लड़कों को पुलिस के हाथों सौंप दिया।

सूत्रों की मानें तो टीवी शो "सुपरकॉप्स वर्सेस सुपरविलेन्स" में काम कर रहीं आइरिस न्यू ईयर की शाम अपने दोस्तों के साथ घूम रही थी। जब सड़क पर कुछ लड़कों के ग्रुप ने बैरिकेड्स को आइरिस की तरफ किक मारकर धकेलने की कोशिश की। इतना ही नहीं, जब आइरिस ने उनका विरोध किया तो उनसे में से एक ने एक्ट्रेस को गालियां देना शुरू कर दिया और उनका पीछा करने लगा। कुछ देर तक आइरिस शांत रही लेकिन जब उस लड़के ने अपने हदें पार कर दी तो एक्ट्रेस ने उसे थप्पड़ रसीद कर दिया।
लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद लड़के ने आइरिस पर हमला करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए लड़के को पीटना शुरू कर दिया। यह देख वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। और बाकी का काम भीड़ ने ही कर दिया। उसी वक्त आइरिस और उसकी फ्रेंड्स ने पुलिस को कॉल किया और उस लड़के को गिरफ्तार करवाया।
खबर की पुष्टि करते एक्ट्रेस ने कहा, महिलाओं ने बहुत बर्दाश्त कर लिया, अब लड़ने की बारी है। मेरे लिए यह अच्छा है कि मैं किक, बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट्स जानती हूं। बहरहाल, इस घटना के लिए हम भी आपको सलाम करते हैं आइरिस..


Click it and Unblock the Notifications