9 साल का प्यार और गुरुद्वारे के फेरे... सब खत्म! हुनर हाली का मयंक गांधी से हुआ ऑफिशियल तलाक
Hunar Hali Mayank Gandhi Divorce: टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल टीवी की जानी-मानी और मशहूर अभिनेत्री हुनर हाली और उनके पति व एक्टर मयंक गांधी ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया है। कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है। साथ ही दोनों का 9 साल पुराना रिश्ता अब खत्म हो चुका है।

सेट पर मिली थी तलाक की खबर!
कुछ रिपोर्ट्स की माने तो जब कोर्ट का यह आखिरी फैसला आया था तो हुनर अपने टीवी शो रिमझिम: छोटी उम्र बड़ा सफर की शूटिंग में व्यस्त थी। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपना सीन खत्म करके मोबाइल देखा था और तलाक की खबर पढ़ी थी तो वह खुद को संभाल ही नहीं पाई थी। सेट पर ही वह काफी ज्यादा इमोशनल हो गई और रोने लग गई।
हुनर हाली के वकील रुग्देव मोर ने इस खबर को पक्का करते हुए खुलासा किया है की फैमिली कोर्ट ने अभिनेत्री की याचिका को स्वीकार कर लिया है। कानूनी तौर पर इस मामले को बंद किया जा चुका है और उन्होंने यह भी बताया है कि दोनों के बीच सेटलमेंट के शर्तों को लेकर खूब खींचातानी भी हुई है। लेकिन आपसी बातचीत के बाद नियमों में कुछ बदलाव हुए और दोनों की रजामंदी से तलाक फाइनल हो चुका है।
10 साल पहले हुई थी शादी
हुनर हाली और मयंक ने साल 2016 में सिख रीति रिवाज के साथ बहुत ही धूमधाम से दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शुरू में तो सब कुछ सही चल रहा था लेकिन कुछ वक्त के बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी और काफी समय तक दोनों अलग भी रह रहे थे। फिर सितंबर 2025 में हुनर ने कोर्ट में तलाक का केस फाइल कर दिया और अब इसका आखिरी फैसला आया है।


Click it and Unblock the Notifications