..................... tv actress Hina Khan Trolled For Performing Umrah In Mecca Hina Khan Trolled - Hindi Filmibeat

Hina Khan के उमराह करने पर लोगों ने दिए खूब ताने- कहा- ‘900 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को’

Hina Khan Trolled: मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में शेयर किया कि उन्होंने दूसरा उमराह कर लिया है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी और यह जानते ही कुछ लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे।

Hina Khan Trolled

Hina Khan Trolled: टीवी जगत की मशहूर अदाकार इन दिनों अपनी मां के साथ उमराह करने निकली हैं। एक्ट्रेस अपनी इस जर्नी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उन्होंने फैंस के साथ अपनी खुशी को भी जाहिर किया। यू्ं तो हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस के पोस्ट को खूब लाइक करते हैं लेकिन हाल ही में हिना खान ने जो पोस्ट किए हैं, उसे लेकर वो काफी ट्रोल हो रही हैं।

हिना को किया ट्रोल
22 मार्च को हिना खान ने अपने परिवार के साथ मक्का में उमराह किया। जिसकी डिटेल उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने जो आज फोटोज शेयर की थीं उनमें लिखा था कि उनका दूसरा उमराह मुकम्मल हो गया है। इस पोस्ट को करते है लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और खरी-खोटी सुनाने लगे। यही नहीं एक्ट्रेस ने इसके बाद एक और पोस्ट किया, जिसमें वो अपने रूम का टूर करवा रही हैं और इस वीडियो पर भी लोग हिना खान को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

रमजान से पहले ही कर लिया उमराह
आपको बता दें, इसके अलावा हिना खान इस बात को भी लेकर ट्रोल हुई थीं कि वो रमजान से पहले ही उमराह करने चली गई हैं। आपको बता दें कि रमजान का पवित्र महीना 23 मार्च 2023 से शुरू हो रहा है। हिना समेत कई सितारे रमजान की जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं। हिना की यह तस्वीर कुछ फैंस को खूब पसंद आ रही है।

इन सितारों ने भी किया उमराह
गौरतलब है कि, बीते कुछ समय से सितारों में उमराह करने का क्रेज साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। हिना से पहले सना खान, गौहर खान, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने मक्का में उमराह किया था। इन सभी सितारों ने उमराह करने की खुशी अपने फैंस संग सोशल मीडिया पर साझा की थी।

Read more about: hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X