हिना खान के सेक्सी डांस मूव्स देखकर हैरान रह गए फैंस !

टीवी अभिनेत्री इन दिनों सीरियल से ब्रेक लेकर सीक्रेट मिशन पर हैं। वे आज कर अपने सोशल एकाउंट पर डांस और सिंगिंग वीडियो शेयर करती दिख जाती हैं।

By utkarsh srivastava

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की 'अक्षरा' यानी अभिनेत्री हिना खान इन दिनों अपने करियर के रिलैक्सिंग पीरियड में हैं। उन्होंने सीरियल से ब्रेक लिया है। वहीं ब्रेक के बावजूद भी हिना चर्चाओं में रहती हैं। इस बार चर्चाओं की वजह है उनका एक डांस वीडियो।

हिना ने अपने सोशल एकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वे सेक्सी डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो के कैप्शन में हिना ने कमिंग सून लिखा है। जिसका मतलब ये भी हो सकता है कि वे जल्द ही किसी डांस शो में दिखने वाली हैं।

tv actress hina khan

टीवी चैनल स्टार प्लस के फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाने वाली हिना खान को धारावहिक का सेट छोड़े तकरीबन 4 महीने हो चुके हैं। वहीं इस वीडियो को देखकर लगता है कि उन्होंने अपने करियर पर फुल स्टॉप नहीं लगाया है।

Coming soon😊

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

वहीं इन दिनों ऐसी खबरें आ रही थीं कि हिना से नच बलिए के अगले सीजन के लिए संपर्क किया गया है। जिसके बाद उनके सोशल एकाउंट पर कई डांसिंग वीडियो देखने को मिल रहे हैं। जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि हिना डांस शो की तैयारी कर रही हैं।

हिना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो पोस्ट किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने कमिंग सून लिखा है। साथ ही उन्होंने फेसबुक अकाउंट पर गाते हुए वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को देखकर पता चलता है हिना न सिर्फ अच्छी अभिनेत्री हैं, बल्कि डांस भी अच्छा करती हैं और गाती भी बेहतरीन हैं।

Read more about: television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X