पिता की सख्ती, पति का धोखा और सेहत की मार, इस टीवी एक्ट्रेस की दर्दभरी कहानी दिल को कचोटेगी और हौसला भी देगी

Hetal Yadav

TV Actress Hetal Yadav Struggle: टीवी की दुनिया की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं हेतल यादव। जिन्हें लोगों ने कई टीवी शोज में देखा होगा। वो हर शो में अपना किरदार इतनी बखूबी बदल लेती हैं कि लोगों को हैरान होती है कि ये पिछले शो वाली एक्ट्रेस ही है ना? हेतल अपने प्रोफेशनल फ्रंट को लेकर काफी सजग रहती हैं लेकिन आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

हेतल टीवी की दुनिया का फेमस चेहरा हैं। उन्हें अब तक बहुत से शोज में देखा जा चुका है लेकिन एक्टर की कैमरे के पीछे भी एक दुनिया होती है, जो कभी किसी के सामने आती है और कभी नहीं भी आ पाती है। आज हम आपको हेतल की स्ट्रगल से भरी ऑफ स्क्रीन दुनिया के बारे में बताएंगे।

बचपन में पिता ने लगाई बंदिशें

हेतल के पिता काफी स्ट्रिक्ट हुआ करते थे। वो इतने स्ट्रिक्ट थे उन्होंने हेतल को जींस पहनने की कभी इजाजत नहीं दी। यही नहीं, हेतल को तो टीवी देखने से रोका जाता था। लेकिन सपने बंदिशों के मोहताज कहा हैं। हेतल का सपना था कि वो ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखें और सिनेमाई दुनिया में कुछ करके दिखाएं। बस फिर क्या था हेतल ने अपने सपनों को पंख लगाए और दसवीं के बाद मॉडलिंग करनी शुरू कर दी।

अपनी मेहनत से बनाई पहचान

हेतल ने कई स्टेज शोज किए, बैकग्राउंड डांसर भी बनीं और सरोज खान के डांसिंग ग्रुप को जॉइन कर लिया। 16 की उम्र तक हेतल अच्छा कमाने लगी थीं। लेकिन कहते हैं ना कि मुसीबत बिना बताए ही आपकी किस्मत के दरवाजे खटखटा देती है।

पति ने भी नहीं दिया साथ

जब हेतल अपने करियर के पीक पर थीं तो उन्होंने शादी कर ली और यहीं से उनकी जिंदगी का एक बुरा दौर शुरू हो गया। शादी के बाद एक आम लड़की की तरह हेतल का भी ख्वाब था कि उन्हें अपने साथी का साथ मिले... प्यार मिले... लेकिन ये ख्वाब कांच के बने थे और पत्थर ने इन ख्वाबों को चकनाचूर कर दिया। जब हेतल प्रेग्नेंट थीं तभी उनका पति उन्हें छोड़कर, अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर भाग गया। लेकिन हेतल ने हिम्मत नहीं हारी।

अकेले बच्चे को पाला

हेतल ने अकेले ही बच्चे को जन्म दिया। अपनी जिंदगी को फिर से शुरू किया। अब वो एक सिंगल मदर थीं लेकिन हेतल के सपनों में अब भी कुछ जान बची हुई थी। लिहाजा, उन्होंने एक बार फिर उठकर जिंदगी की जंग में जीत हासिल करने का फैसला किया। लेकिन काम कैसे मिलेगा? हेतल का शरीर अब भी कमजोर था और एक हाथ में उनका बच्चा था। उनका वजन भी बढ़ गया था और सपोर्ट करने के लिए भी कोई सहारा नहीं था।

नहीं मानी हार

प्रोजेक्ट्स बेहद कम थे... पेमेंट बहुत लेट मिला करती थीं और कभी-कभी तो मिला भी नहीं करती थीं। कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। डिप्रेशन में गईं... लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी। वो चिल्लाई नहीं... वो रुकी नहीं... उन्होंने चलना जारी रखा, लड़ना जारी रखा... अपने बच्चे के लिए और फिर वो बन गईं एक एक्टर।

सेहत ने भी दिया धोखा

लेकिन कहानी यही खत्म नहीं होती है। उनका शरीर अंदर ही अंदर कमजोर हो रहा था... बीमारियों का घर बन रहा था। उन्हें थायरॉयड हो गया, PCOS हो गया। उनके घुटने की हालत तो इतनी बुरी हो गई कि उनका चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया था। डॉक्टर्स ने सर्जरी करवाने की सलाह दी और कहा कि 'अपना वजन घटाओ, वरना कभी ढंग से चल नहीं पाओगी'।

...लेकिन कहानी अभी बाकी है

उन्होंने अपनी सेहत को सबसे पहले रखा, बिना ट्रेनर, बिना जिम उन्होंने अपना लुक ट्रांसफॉर्म किया। उन्होंने 25 किलो वजन घटाया और उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई दंग रह गया। उनकी जिंदगी में कई परेशानियां, कई अड़चने आईं लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में आए हर तूफान का डट कर सामना किया और अपनी जिंदगी की क्वीन बन गईं।

More from Filmibeat

Read more about: tv actress
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X