टीवी सिरियल की 'गोपी बहू' हुक्का पार्लर से गिरफ्तार

इस पूरे मामले के बाद जिया माणिक ने अपनी सफाई में कहा है कि वह अपनी मां और दोस्त के साथ रेस्त्रा डिनर के लिये गईं थी। उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई अपनी मां के समाने किसी भी नशे का सेवन करे। मीडिया पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि चैनल वालों का काम है कुछ भी दिखाते रहते हैं। तो गोपी के सफाई से पहले आपको पूरे घटनाक्रम के बारे में बाताते चलें। बुधवार को पुलिस ने मुंबई के एक हुक्का पार्लर पर छापा मारा।
पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब हुक्का पार्लर में गोपी बहू पकड़ी गईं। गोपी बहू के अलावा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुरेश शेट्ठी के बेटे क्षितिज और 20 अन्य लोग भी गिरफ्तार हुए। वाक्या बुधवार की देर रात 1 बजे की है। दरअसल इस पार्लर में सभी लोग आईपीएल मैच का मजा लेने आये थे मगर मैच समाप्त होने के बाद यहां नशे का खेल शुरु हो गया। पुलिस ने जब छापा मारा तो गोपी बहू भागने की फिराक में मीडिया के सामने आ गईं। सिर्फ इतना ही नहीं था गोपी बहू मीडिया वालों से भी लड़ गईं और कैमरे पर हाथ तक दे मारा। सरेआम उधम मचाकर गोपी बड़े आराम से गाड़ी में बैठकर फुर्र हो गई।
इस पूरे मामले में आपकी क्या राय है हमें जरूर बताईएगा। आप अपनी कीमती राय नीचे दिये गये कमेंट बाक्स में दर्ज करा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











