Falaq Naaz ने मुस्लिम एक्टर्स की खोली पोल, कहा- 'भारत का नमक खाकर पाकिस्तानियो सें कर रहे वफा'

Falaq Naaz

Falaq Naaz On Muslim Actors: इस वक्त भारत-पाकिस्तान सीमा पर युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, जिसके बाद सीमा पर तनाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इस बीच एक मुस्लिम एक्ट्रेस ने अपने साथी मुस्लिम एक्टर और एक्ट्रेसेस को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

फलक नाज ने उठाए सवाल

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव का माहौल है। इस बीच जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस फलक नाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने भारत के मुस्लिम सेलेब्रिटी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि जब देश को अपने मुस्लिम सेलेब्स की आवाज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब कुछ लोग चुप्पी साध कर क्यों बैठ जाते हैं?

'पाकिस्तानियों को नाराज नहीं करना चाहते कुछ लोग'

फलक नाज ने कहा, "असल में मैं यह वीडियो नहीं बनाना चाहती थी। लेकिन अब चुप रहना मुश्किल हो गया। मुझे बहुत दुख हो रहा है। मैं अपनी इंडस्ट्री के कुछ मुस्लिम एक्टर्स से नाराज हूं।" उन्होंने बताया कि कि मेरे मुस्लिम एक्टर दोस्त बोलना नहीं चाहते, क्योंकि उन्हें डर है कि उनके कुछ फॉलोअर्स, खासकर पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों से नाराज न हो जाएं। उनके इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स कम ना हो जाएं। उनकी इंस्टाग्राम रीच कम ना हो जाए।

'भरोसा कमाना पड़ता है'

फलक ने कहा कि पहले उन्हें समझ नहीं आता था कि हमारे देश के हिंदू भाई-बहन मुसलमानों पर भरोसा क्यों नहीं कर पाते। लेकिन अब समझ आ रहा है कि जब ऐसे हालात आते हैं, कुछ मुस्लिम भाई-बहन हैं इस इंडस्ट्री के अंदर... वो ऐसे वक्त में कुछ बोलते ही नहीं है। इसी वजह से समाज में हमारी कौम को लेकर हिंदुओं में अविश्वास है। लोगों को यकीन अपने आप नहीं आता, आपको यकीन दिलाना पड़ता है, भरोसा कमाना पड़ता है।

'पाकिस्तानी सेलेब अपने देश को सपोर्ट कर रहे'

फलक नाज ने आगे कहा- 'इस्लाम में बोला गया है कि सबसे पहले मोहब्बत आप अपने देश से करिए, उसके बाद बाकी चीजें सोचो, तो कहां है वो मोहब्बत... कहां है वो जज्बा? अगर आप पाकिस्तानी आवाम से इतना ही दिल लगा बैठे हैं तो मैं आपकी ही बात रखती हूं... तो जरा सीखिए उनसे... वहां के बड़े-बड़े एक्टर्स... नामी-गिरामी एक्टर्स, जिन्होंने भारत में आकर खूब काम किया, खूब नाम कमाया और बहुत बड़ी तादाद में उनके फॉलोवर्स हैं। मैं कुछ लोगों को फॉलो करती थी, जिनके अकाउंट्स अब नहीं दिख रहे हैं... वो लोग वहां बैठकर अपने देश को सपोर्ट कर रहे हैं। जबकि उनके देश की तरफ से ही शुरुआत हुई थी, लेकिन फिर भी वो अपने ही देश को सपोर्ट कर रहे हैं।'

'तुम्हारा खून कब खौलेगा?'

फलक नाज ने गुस्सा जाहिर करते हुए आगे कहा- 'तुम्हारा खून क्यों नहीं खौल रहा है भाई साहब, तुम क्यों नहीं कर पा रहे अपने देश को सपोर्ट। बहुत अफसोस की बात है... ये लोग कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। मेरी फॉलोइंग लिस्ट में कुछ लोग हैं, जो अपनी आम जिंदगी के बारे में लोगों को अपडेट कर रहे हैं, लेकिन मजाल है कि किसी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कुछ डाला हो... कुछ भी नहीं डाला। यही तो कारण है कि हमारे हिंदू भाई-बहन भरोसा ही नहीं कर पाते इस कौम पर।'

'मजहब समझने वाले देश के साथ'

फलक ने आगे कहा- 'इस देश में अगर रह रहे हो तो... इस देश के लिए कुछ करो। मैं आशा करती हूं कि ये वीडियो उन तक पहुंचे और वो थोड़े जलील हों और उनका थोड़ा तो खून खौले। क्योंकि वहां के सेलेब्रिटी तो कर रहे हैं अपने देश को सपोर्ट, तुम लोग क्यों नहीं कर रहे हो? पाकिस्तान के ऑडियंस के बारे में मत सोचो.. इस देश के बारे में सोचो, यहीं रह रहे हो... यहीं का खा रहे हो... यहां के नमक से थोड़ी सी वफा कर लो। यही हमारा मजहब सिखाता है और जो मजहब को ठीक से समझते हैं, वो देश के साथ हैं, जय हिंद।'

More from Filmibeat

Read more about: tv actress
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X