फाइनल! इस फिल्म में नजर आयेगीं टीवी एक्ट्रेस दृष्टि.,और करेंगी दर्शको को जागरूक
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दृष्टि धामी जल्द ही फिल्मो में एंट्री करने वाली है लेकिन जिस फिल्म से वह डेब्यू करने जा रहीं हैं वह फिल्म थोड़ी हटकर है..आप भी जाने किस फिल्म से दृष्टि कर रहीं है डेब्यू
जल्द ही छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दृष्टि धामी फिल्म में डेब्यू करती हुई नजर आने वाली हैं। आप सोच रहे होंगे कि वह किसी एक्टर के साथ फिल्मो में डेब्यू करने वाली है तो बता दें वह किसी ब्लाकबस्टर हिट फिल्म में नहीं बल्कि एक शोर्ट फिल्म में नजर आयेंगी जिसका नाम है 'द चेंज'।

जी हां 'द चेंज' नोट बंदी पर एक शोर्ट फिल्म है। जिसमे दृष्टि एक अहम किरदार निभाती हुई नजर आयेगीं'। 'द चेंज' शोर्ट फिल्म का निर्देशन आरती पूरी ने किया है। बता दें, दर्शक आरती को शो मधुबाला में दृष्टि की बहन की भूमिका में चुके हैं।
आरती ने बताया कि वह और दृष्टि बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। 'द चेंज' में काम करने के लिए दृष्टि ने इसलिए भी हामी भरी क्यों की, भारत में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद किए जाने के बाद बहुत बदलाव आया हैं।इस मुद्दे को लेकर लोगों को जागरुक करना बहुत जरुरी हैं।
गौरतलब है कि, इन दिनों दृष्टि धामी एकता कपूर की सीरियल 'परदेस में है मेरा दिल' में अर्जुन बिजलानी के अपोजिट नजर आ रहीं हैं। शो में दर्शको को दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications

