विलेन बनने से डरती हैं टेलीविजन की यह ब्यूटीफूल एक्ट्रेस
[टेलीविजन] टेलीविजन पर अब तक क्यूट और पारिवारिक लड़की का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी निगेटिव किरदार निभाने से डरती हैं। जी हां, दिव्यांका ने खुद यह खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें डर है कि निगेटिव किरदार निभाने से उनके फैंस उनसे नफरत करने लगेंगे।

'ये है मोहब्बतें' में प्यारी-सी, सीधी-सादी और पारिवारिक किरदार निभा रहीं दिव्यांका त्रिपाठी नकारात्मक भूमिकाएं करने से पीछे हटती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें डर है कि ऐसा करने पर उनके फैंस उनसे नफरत करने लगेंगे, जो वह नहीं चाहतीं। आपको बता दें, दिव्यांका इससे पहले 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', मिस्टर और मिसेज शर्मा जैसे सीरियल में आ चुकी हैं।
पढ़ें- Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते नंबर 3 पर 'कुमकुम भाग्य'..जानिए कौन है No.1
इस बात में तो कोई संदेह नहीं है कि दिव्यांका त्रिपाठी से दर्शक बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और इनकी फैन फॉलोइंग गजब की है। निगेटिव रोल पर एक्ट्रेस ने कहा कि , 'मैं एक नकारात्मक भूमिका करना चाहूंगी, लेकिन मैं डरती हूं। इसकी वजह यह है कि मैं अपने किरदारों में जी-जान लगा देती हूं। मुझे लगता है कि मेरा किरदार मेरे अंदर से निकलता है और उसके बाद कैमरे पर व्यक्त होता है। इसलिए मुझे महसूस होता है कि अगर मैंने कोई नकारात्मक भूमिका की, तो लोग मुझसे नफरत करना शुरू कर देंगे।'
बहरहाल, दिव्यांका मेन लीड बनें या निगेटिव किरदार करें, उनके फैंस के साथ उनका लगाव कम नहीं होने वाला है। यही वजह है कि सालों से दिव्यांका टेलीविजन की फेवरिट एक्ट्रेस बनी हुई हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications