Deepika Singh ने गणेश विसर्जन में किया ऐसा भयंकर डांस, कुछ बोले- 'माता आ गई' तो किसी ने कहा- 'कौन सा नशा किया'

Deepika Singh

Deepika Singh Dance Troll: टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लोग उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ता और इस बार भी कुछ अलग नहीं हुआ। देशभर में और खासतौर पर मुंबई में गणेश उत्सव की धूम है। बीते दिन कई सेलेब ने गणेश विसर्जन किया और दीपिका भी उनमें से एक थीं लेकिन इस दौरान वो ट्रोल हो गईं।

डांसिंग स्किल को लेकर होती हैं ट्रोल

दीपिका सिंह जो अपने टीवी करियर के लिए काफी फेमस हैं, उन्हें आमतौर पर उनके डांसिंग स्किल को लेकर लताड़ा जाता है। हालांकि, दीपिका सिंह एक प्रोफेशनल क्लासिकल ओडिसी डांसर हैं लेकिन उसके बावजूद उनके मूव्स में वो अदायगी नहीं दिखाई देती, जैसी लचक एक प्रोफेशनल क्लासिकल डांसर के अंदर मौजूद होनी चाहिए।

दीपिका का मंगल डांस

बीते दिन दीपिका सिंह ने अपने घर के गणपति को विसर्जित किया और इस दौरान वो मंगल डांस करती नजर आईं। लेकिन इसी मंगल डांस की वजह से वो बुरी तरह से ट्रोल हो गईं। उनका अटपटा डांस कई लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने कमेंट सेक्शन में ही बुरा-भला कहना शुरू कर दिया।

लोगों ने किया ट्रोल

इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी को लाल ब्लाउज के साथ पेयर किया है। ढोल की थाप पर वो सबकुछ भूल-भाल कर बस डांस को इंजॉय करने की कोशिश कर रही हैं और इसी बीच लोगों ने भी उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- 'गणपति डांस भी अच्छा नहीं कर पा रही, पागल जैसा कर रही', दूसरे यूजर ने लिखा- 'इसने सारे रील्स में जो स्टेप्स सीखे, वो सारे इधर कर दिए', तीसरे यूजर ने लिखा- 'हमेशा ओवर ही करती है ये' एक और यूजर ने लिखा- 'माता आ गई क्या'। एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'इसको क्या हो जाता है?', एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया- 'कौन सा नशा किया है'।

दीपिका का टीवी शो

दीपिका सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों टीवी शो मंगल लक्ष्मी में नजर आ रही हैं। इस शो में वो मंगल नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं। ये शो TRP चार्ट में हमेशा टॉप 10 में नजर आता है।

More from Filmibeat

Read more about: deepika singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X