कियारा सिद्धार्थ की शादी के बीच इस हसीना ने किया दोबारा घर बसाने का ऐलान, प्यार के लिए छोड़ रहीं देश

Shalin bhanot

इस वक्त हर जगह सिद्धार्थ कियारा की शादी के चर्चे हैं, हर कोई इन दोनों की शादी की हर डिटेल जानना चाहता है, लेकिन इस बीच एक और एक्ट्रेस ने अपना घर बसाने की जानकारी फैंस को दी है. जी हां, टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि वो जल्द ही अपना घर बसाने जा रही हैं. ये खबर सुनते ही उनके फैंस काफी उतावले हो गए हैं. यही नहीं, एक्ट्रेस यह भी कह रही हैं कि वो इस शादी के बाद परदेश में जाकर शिफ्ट हो जाएंगी. दलजीत के इस फैसले से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और वो उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

विदेश चली जाएंगी दलजीत

दलजीत कौर पिछले काफी समय से सिंगल थीं और सिंगल मदर बनकर ही वो अपने बेटे का ख्याल रख रही थीं. लेकिन अब दलजीत को एक साथी मिल गया है, जिसके साथ वो अपना घर बसाने जा रही हैं. दलजीत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो उनके पार्टनर निक पटेल बिस्तर पर लेटे हुए हैं और दोनों कैमरे की तरफ देख रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए दलजीत ने लिखा कि सितारों और किस्मत ने हमारे दिलों और रूहों को करीब लाने में अपना पार्ट निभाया. हमेशा साथ रहने की जर्नी अब हमारी शुरू होती है. नई जिंदगी, नया देश (अफ्रीक में केन्या), एक नई शुरुआत. इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग दिल से दलजीत को दुआ दे रहे हैं और उनकी खुशियों से भरी जिंदगी की कामना कर रहे हैं.

पहली शादी से मिला सिर्फ दर्द

दलजीत कौर के पार्टनर की बात करें तो निक पटेल के इंस्टाग्राम से पता चलता है कि वो एक बिजनेसमैन हैं और केन्या में ही रहते हैं. उनकी दो बेटियां हैं, जिनसे वो बहुत प्यार करते हैं. वहीं दलजीत कौर की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी, जो इस वक्त 'बिग बॉस' के घर में बंद हैं. शादी के कुछ साल तक दोनों के बीच सबकुछ अच्छा था. फिर तीन साल बाद कपल के घर एक बेटे का जन्म हुआ. लेकिन दोनों के रिश्ते में धीरे-धीरे दरार आने लगी. मामला उस वक्त और भी ज्यादा सुर्खियों में आया जब दलजीत ने शालीन और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए. इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और 2015 में यानी शादी के 6 साल बाद इनका तलाक हो गया.

More from Filmibeat

Read more about: shalin bhanot daljeet kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X