Chhavi Mittal: टीवी एक्ट्रेस के सेट पर लगी आग, हुआ हादसा...बाल-बाल बची जान!

Chhavi Mittal: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस छवि मित्तल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हमेशा खुद से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। साथ ही छवि मित्तल यूट्यूब पर अपने ब्लॉग शेयर करती रहती हैं। हाल ही में छवि ने एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और यूट्यूब पर भी ब्लॉग में बताया है कि उनके साथ सेट पर एक हादसा हो गया।
छवि मित्तल के सेट पर लगी आग-
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, छवि मित्तल सेट पर अपने किसी काम के सिलसिले में बात करने में व्यस्त होती हैं। और अचानक से उनके बालों में आग लग जाती है। इस हादसे के वक्त करण वीर ग्रोवर भी सेट पर मौजूद होते हैं। छवि करण से पूछती हैं- क्या मेरे बाल जल गए हैं? तो करण कहते हैं- जले हैं।
करण की बात सुनकर छवि को हंसी आती है और वह कहती हैं- 'सेट पर एक्सीडेंट्स होते हैं। अभी एक एक्सीडेंट होते-होते बच गया। मेरे बाल जल गए थे। वह लोगों से पूछती हैं कि आप लोगों ने वीडियो देखा होगा, ये डरावना था। लेकिन करण थैंक्यू, मेरे बालों को बचाने के लिए।
इस पोस्ट पर महिमा चौधरी ने लिखा, 'हे भगवान', वहीं करण वीर ग्रोवर ने कहा, 'पहले मुझे लगा कि आग इसलिए लगी कि क्योंकि आप हॉट है ना। लेकिन बाद में पता चला कि ये मोमबत्ती है।' व्लॉग में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें लग रहा कि ऐसा हुआ, मतलब उनकी कोई बला टल गई। तो करण वीर ग्रोवर बोले कि बला भी उनकी ही। उन्हें लगा कि यूक्रेन वगैरह का युद्ध टला होगा। लेकिन नहीं।
हेल्थ प्रॉब्लम को लेकर परेशान छवि-
टीवी एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी हेल्थ प्रॉब्लम को लेकर खबरों में रहती हैं। पहले एक्ट्रेस अपने कैंसर को लेकर फैंस के साथ अपडेट शेयर करके जानकारी देती रहती थी। अब एक्ट्रेस अपने दर्द की वजह से परेशान हैं। छवि को बैठने में दिक्कत हो रही है, उन्होंने बताया कि उनके बैक में कई सालों से दिक्कत है. छवि को 15-18 सालों से बैक में दिक्कत है।
सेट पर वो बैक में थेरेपी गन से थेरेपी लेती भी दिखीं। छवि ने ये भी बताया कि उनका 3 महीने में 8 किलों वजन बढ़ गया है तो इसीलिए वो अब वजन कम करेंगी और प्रॉपर डायट फॉलो करेंगी। छवि ने कहा कि बैक की दिक्कत की वजह से उन्होंने जिम छोड़ दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











