'सर के ऊपर मिसाइल हैं, फिर भी सेफ हूं..' कौन है ये एक्ट्रेस जिसने दुबई में बैठकर की इंडिया की बुराई, ट्रोल!
TV Actress Dubai Video: ईरान लगातार अमेरिका-इजरायल से लड़ रहा है जिससे काफी नुकसान हो रहा है। ईरान लगातार हमले कर रहा है और अपने सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का बदला ले रहा है। ऐसे में इंडिया के कुछ एक्टर्स दुबई में हैं और वहां से लगातार कुछ ना कुछ ऐसा कह रहे है जो कि सुर्खियों में है।

अब एक टीवी एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है जिसने इंडिया की बुराई ही कर डाली। ये एक्ट्रेस दुबई में बैठी हैं और वहां से उनका कहना है कि सिर के ऊपर से मिसाइलें जा रही हैं लेकिन वो सुरक्षित महसूस कर रही हैं लेकिन दिल्ली होता तो.. इसके बाद वीडियो वायरल गया और लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।
कौन है ये टीवी एक्ट्रेस?
बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बेबिका धुर्वे है। वो इस वक्त दुबई में हैं और फ्लाइट्स ना आने की वजह से फंसी हुई है। बेबिका ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ''दुबई में रात के 9 बजे मेरे सिर के ऊपर से मिसाइल जा रही हैं फिर भी मैं इतनी सेफ हूं। वहीं अगर मैं दिल्ली में होती तो रात के 9 बजे घर से बाहर नहीं निकल पाती। मैं यहां बहुत सुरक्षित हूं।''
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और भड़क रहे हैं। बेबिका को लेकर मशहूर है कि वो इस तरह से काफी कम वीडियो बनाती है।
ट्रोल हुईं बेबिका
इंडिया से बाहर जाकर यूं विदेश में बैठकर देश को अनसेफ बताने को लेकर बेबिका को बुरी तरह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग उनको काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। हालांकि बेबिका की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन बाद में सामने नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications















