..................... tv actress Ayesha khan was molested at the age of 9 by the elderly man - Hindi Filmibeat

इस टीवी एक्ट्रेस के साथ नौ साल की उम्र में हुई थी दरिंदगी, अधेड़ उम्र के आदमी ने सीढ़ियों पर ले जाकर किया...

Ayesha Khan

Ayesha Khan Molestation: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में आयशा खान ने अचानक आकर मुनव्वर की बैंड बजा दी थी। आयशा ने मुनव्वर की जिंदगी से जुड़े कई राज खोले, जिसे जानने के बाद लोग काफी हैरान हो गए थे। आयशा खान ने बिग बॉस में अपना बेबाक अंदाज दिखाया था और बिग बॉस से बाहर आकर उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया था, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

आयशा खान ने एक इंटरव्यू अपने बचपन से जुड़ी एक ऐसी बुरी याद के बारे में बताया, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि वो 9 साल की उम्र में मोलेस्टेशन का शिकार हुई थीं। जी हां, सिद्धार्थ कानन को इंटरव्यू देते हुए आयशा ने उस भयावह मंजर को फिर दोहराया।

आयशा ने कहा- "उन्होंने मुझे आवाज दी, मैंने पूछा-'हां अंकल कहिए', उन्होंने मुझे अपने पास आने को कहा और मैं उनके पास गई। उनके हाथ में एक एड्रेस था और वो पूछ रहे थे कि ये पता कहां है तो मैंने कहा कि हां ये पता मुझे मालूम है। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं उनको लेकर जा सकती हूं तो मैंने हामी भर दी।

आयशा खान ने आगे कहा, 'हम गए उस बिल्डिंग में, जहां मैं फर्स्ट फ्लोर पर उनको लेकर गई। फर्स्ट फ्लोर से जब हम नीचे उतर रहे थे, तब उन्होंने मुझे अचानक सीढ़ियों पर धक्का दे दिया। उसके बाद उन्होंने खुद को मेरे ऊपर फोर्स करना शुरू कर दिया। उस पल में मैं समझ ही नहीं पा रही थी कि हो क्या रहा है।'

आयशा ने कहा, 'समझ में आ रहा है कि गलत हो रहा है, पर क्या हो रहा है, वो नहीं समझ आ रहा था। एक 9 साल की लड़की को क्या ही समझ आएगा। मैं चिल्ला नहीं पाई। मैं कुछ भी नहीं कर पाई। उनका हाथ मेरे मुंह पर था और वो मुझे रोक रहे थे। मैं पूरा टाइम ये बोल रही थी कि मेरी मम्मी वहां खड़ी है, प्लीज अंकल मुझे जाने दो। मेरी मम्मी वहां खड़ी है। मेरी मम्मी वहां खड़ी है।'

वो बोलीं, 'मैं लगातार यही बोले जा रही थी और लेकिन उन्होंने नहीं छोड़ा मुझे। लेकिन फिर अचानक भगवान की दया से उनके दिमाग में पता नहीं क्या आया कि उसने मुझे कहा कि यहीं पर खड़े रहना, मैं बस दो मिनट में आया। वो जैसे ही बाहर निकले, मैंने उन्हें जाते हुए देखा और मैंने खुद को बोला कि आयशा भागो यहां से।'

Read more about: ayesha khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X