रित्विक धनजानी संग ब्रेकअप पर आशा नेगी ने बयां किया दर्द, 6 साल का साथ, क्या टूट गया रिश्ता !
टीवी जगत में रित्विक धनजानी और आशा नेगी इन दिनों चर्चा में हैं। तमाम खबरें हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने ब्रेकअप को लेकर कोई बयान शेयर नहीं किया था। पहली बार आशा नेगी ने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी। एक इंटरव्यू में आशा नेगी ने रित्विक से रिश्ते को लेकर बातचीत की। उन्होंने बहुत ही इमोशनल कर देने वाला जवाब दिया।
इंटरव्यू में आशा नेगी ने कहा कि कुछ रिश्ते टूट जाते हैं, दुख पहुंचाते हैं और लोग अलग हो जाते हैं। लेकिन उनसे जुड़ी यादें हमेशा साथ रहती हैं। उन्होंने कहा हमारे बीच एक दूसरी की रिस्पेक्ट है जो कि हमेशा ही रहेगी।

आशा नेगी से रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती। आशा नेगी की इन बातों से जो दर्द झलका उन्हें समझा जा सकता है। उन्होंने इमोशनल वाक्यों से अपनी बात रखी। हालांकि उन्होंने कुछ साफ साफ लफ्जों में नहीं कहा।
बता दें दोनों का रिश्ता 'पवित्र रिश्ता' से जुड़ा। एकता कपूर के इस सीरियल के बाद दोनों की नजदिकियां बढ़ी और दोनों को हमेशा ही फिर साथ देखा जाने लगा। आइए आपको टीवी कपल से मिलवाते हैं जिनका रिलेशनशिप टीवी से शुरू हुआ और फिर शादी के बंधन में बंध गए।


Click it and Unblock the Notifications











