धूल भरी आंधी से तबाह हो रही थी मुंबई, नजारा देखकर फूली नहीं समा रही थीं Ankita Lokhande, हुईं ट्रोल

Ankita Lokhande Video: एक्ट्रेस और बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे को उस समय ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सोमवार (13 मई) को मुंबई में आई धूल भरी आंधी को देखकर हैरान दिख रही थीं।
लोगों ने एक्ट्रेस के हाव-भाव के लिए ट्रोल किया और उन्हें 'ओवरएक्टिंग की दुकान' कहा। आपको बता दें, अंकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने मुंबई के ऊंचे अपार्टमेंट की बालकनी में नजर आ रही हैं। वह तूफानी सीन की ओर इशारा करती है। उनके वीडियो में धूल भरी आंधी साफ नजर आ रही है।
वीडियो में अंकिता कहती हैं, "ये क्या हो रहा है यार? ये क्यों हो रहा है ऐसे? ये क्या है? क्या बकवास है?" वीडियो को अंकिता के कई फैन पेजों ने शेयर किया और कुछ ही समय में यह वायरल हो गया। इस पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, "ओवरएक्टिंग दिखावे की दुकान।" एक और यूजर ने लिखा, "मैडम जी इसको आंधी बोलते हैं।"
एक ने कमेंट किया और लिखा- "यह आपको अच्छा दिख रहा है @lohandeankita इसमें कोई शक नहीं, लेकिन बेघर लोगों के बारे में क्या, वे कैसे जिएंगे?" एक और यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- "ये दीदी अब बहुत एडवांस हो चुकी है कि अपने जड़ों को भूल चुकी है।"
सोमवार को मुंबई के घाटकोपर उपनगर में एक पेट्रोल पंप पर एक विशाल होर्डिंग गिरने से लगभग 100 लोगों के फंस जाने से 14 लोगों की जान चली गई। इस भीषण दुर्घटना में 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, अंकिता को आखिरी बार रंदीप हुडा के साथ स्वातंत्र्य वीर सावरकर में देखा गया था। फिल्म में उन्हें यमुना बाई की भूमिका निभाने के लिए उन्हें प्यार और तारीफें मिली। एक्ट्रेस ने हाल ही में संदीप सिंह के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा की है। वेब सीरीज में अंकिता मशहूर और ग्लैमरस नगरवधू आम्रपाली का किरदार निभाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications