इस एक्ट्रेस ने शो के लिए बढ़ा लिया 108 किलो वजन, अब हो रही परेशानी
मोटे लोगों पर बेस्ड शो की लीड एक्ट्रेस से वजन बढ़ाने को कहा गया था। वहीं एक्ट्रेस ने वजन बढ़ाया भी और वे 108 किलो की हो गईं।
हाल ही आने वाला सीरियल ढाई किलो प्रेम' रिलीज होने से पहले की चर्चा में है। चर्चा की वजह है इस शो का सब्जेक्ट। जिसके चलते इस शो की लीड एक्ट्रेस से वजन बढ़ाने को कहा गया था। वहीं एक्ट्रेस ने वजन बढ़ाया भी और वे 108 किलो की हो गईं।
वहीं इतना वजन बढ़ा लेने के बाद भी शो के निर्माता खुश नहीं हुए और उन्होंने इस शो से डेब्यू कर रहीं एक्ट्रेस अंजलि आनंद को थोड़ा और वेट गेन करनो को कहा। इस पर अंजलि को 108 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाना नागवार गुजरा और उन्होंने वजन बढ़ाने से मना कर दिया।

दरअसल, ये शो दो मोटे लोगों की लव स्टोरी पर बेस्ड है। जिसमें वजन को लेकर उनकी स्ट्रगल और मोटिवेशन दिखाया जाएगा। इस शो के लिए अंजलि को वजन बढ़ाने के लिए कहा गया था। वहीं अंजली का कहना है कि उन्होंने अगर 108 किलो से ज्यादा वेट गेन किया तो उन्हें कई सारी परेशानियां झेलनी पडेंगी। आगे की स्लाइड में जानिए अंजलि और शो से जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग बातें-


Click it and Unblock the Notifications











