टीवी की 'अंगूरी भाभी' को जाना पड़ेगा जेल, हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाकर फंसी एक्ट्रेस, होंगी गिरफ्तार
Shilpa Shinde Controversy: टीवी के मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर से काफी ज्यादा सुर्खियों में आ चुकी है। बता दे कि उन्होंने 10 साल पहले टीवी शो भाभी जी घर पर है कि निर्माता संजय कोहली पर हैरेसमेंट के आरोप लगा दिए थे। जिसको लेकर अब हाल ही में शिल्पा शिंदे ने खुलासा किया है कि उनके द्वारा कोहली पर लगाए गए आप पूरी तरीके से फेक हैं। इसके बाद में अभिनेत्री को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की भी मांग उठने लगी है। जिस पर खुद एक्ट्रेस का रिएक्शन भी सामने आया है।

शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की उठ रही है मांग
दरअसल हाल ही में शिल्पा शिंदे ने भारतीय सिंह के पॉडकास्ट में भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे उनका झूठा बता दिया है। इसके बाद में अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
साथ ही नई दिल्ली के NGO NCMIndia Council For Men Affairs ने शिल्पा शिंदे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस स्टेशन को भी टैग करके आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट कर दिया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि "आदरणीय मुंबई पुलिस कृपया करके शिल्पा शिंदे को उनके प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करने के लिए गिरफ्तार किया जाए।"
इसके बाद में इंटरनेट पर काफी यह मामला गर्मा गया और शिल्पा शिंदे की मुसीबतें भी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। जिसको देखते हुए शिल्पा की तरफ से ताजा बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि वह यहां पर किसी को भी सफाई देने के लिए नहीं बैठी हैं। उन्होंने कहा कि "मुझे पता था कि ऐसा ही होगा और पॉडकास्ट में दिए गए मेरे बयान को आधा अधूरा समझा गया है। उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।"
हिना खान ने भी एक्ट्रेस को फटकारा
भाभी जी घर पर है कि निर्माता संजय कोहली पर झूठे आरोप लगाने के बाद में अब शिल्पा शिंदे को उनकी ही इंडस्ट्री में लोगों से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टीवी अभिनेत्री हिना खान ने भी और शिल्पा के खिलाफ मोर्चा खोला और उन्हें खूब फटकारा। इस हरकत को भी उन्होंने घटिया बता दिया।


Click it and Unblock the Notifications