बहन की मौत के 48 घंटे बाद इस टीवी एक्ट्रेस का निधन, सदमे में हैं फैंस और पूरा परिवार

amandeep sohi dolly sohi

टीवी इंडस्ट्री के लिए आज काफी बुरा दिन है क्योंकि दो ऐसी खबरें आ रही हैं जो कि आपको दुखी कर देंगी। टेलीविजन अभिनेत्री डॉली सोही और उनकी बहन अमनदीप सोही का 48 घंटे के भीतर निधन हो गया है।

इन दोनों खबरों से लोग हैरान हैं और उनके फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सबसे पहले शुक्रवार, 8 मार्च को पता चला था कि झनक और परिणीति अभिनेत्री डॉली सोही का निधन हो गया है। परिवार इस सदमें उबर भी नहीं पाया था कि उनकी बहन अमनदीप की भी मौत हो गई।

डॉली सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी जबकि अमनदीप की पीलिया से जूझने के बाद मौत हो गई। जैसे ही अमनदीप के निधन की खबर आई लोग हैरान हो गए और उनको लगा कि एक ही परिवार में 48 घंटे के अंदर ये सब क्या हो गया।

क्या बोला डॉली का परिवार

दोनों अभिनेत्रियों का परिवार काफी दुखी है। उनके लिए तो मानों बीते तीन दिन काफी डरावने रहे हैं। परिवार के सदस्य ने कहा, "हमारी प्यारी डॉली आज सुबह-सुबह अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई है। हम इसके बाद से सदमे की स्थिति में हैं।' अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा।" यह दिल दहला देने वाली खबर अभिनेत्री के भाई मनु द्वारा पुष्टि किए जाने के कुछ ही घंटों बाद साझा की गई कि उनकी दूसरी बहन, टीवी अभिनेत्री अमनदीप सोही का भी निधन हो गया है।

कब हुए निधन

अमनदीप सोही ने गुरुवार 7 मार्च को अपनी अंतिम सांस ली थी। एक्ट्रेस को बदतमीज दिल जैसे सीरियल के लिए जाना जाता है। उसके दो दिन पहले यानि 5 मार्च को उनकी बहन डॉली सोही का निधन हुआ था। इस तरह की घटनाएं कहीं पर भी होना किसी तरह से कोई आम बात नहीं है। लोग हैरान हैं और उनको यकीन नहीं हो रहा है कि ये क्या हुआ है...

Read more about: amandeep sohi dolly sohi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X